Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी चेतावनी, कहा- 'सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे'

बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी चेतावनी, कहा- 'सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे'

Reported By : Abhay Parashar, Kumar Sonu Edited By : Himanshi Tiwari Published : Mar 14, 2026 06:53 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 07:11 pm IST

'टटीरी' गाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच, 14 मार्च को बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

Badshah- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BADBOYSHAH बादशाह

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें 'टटीरी' गाने की वजह से कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बाद भी बादशाह विवादों से घिरे हुए हैं। एक तरफ हरियाणा पुलिस को उनकी गिरफ्तारी का आदेश मिल चुका है तो वहीं दूसरी तरफ अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। 'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच एक नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पानीपत में हुई एक फायरिंग के मामले की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनके लिए एक नोट शेयर किया है।

बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह के लिए जारी किए गए नोट में लिखा, 'जय महाकाल, जय श्रीराम राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है। उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं। यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे। हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया। आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा।'

इसी नोट में आगे बादशाह को धमकी देते हुए लिखा, 'सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था। अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे। यह नोट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से लिखा गया था।

Badshah
Image Source : INDIA TVबादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी

रेनू भाटिया ने बादशाह के खिलाफ उठाई आवाज

बता दें कि हाल ही में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी बादशाह को खुले शब्दों में चेतावनी दी थी और कहा था कि अब महिला आयोग हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा के लिए खड़ा हो चुका है। 'टटीरी' विवाद मामले में रेनू भाटिया ने रैपर सिंगर बादशाह को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उनके शो पर रोक लगने और उनका पासपोर्ट जब्त करने की रिक्वेट की।

ये भी पढे़ं-

अक्षय खन्ना के साथ काम करने से क्यों डरती थीं फराह खान? सुनाया पुराना किस्सा, बोलीं- 'ट्रॉमा हो गया था'

सर्जरी के बाद भावुक हुईं दीपिका कक्कड़, बयां किया दर्द, बोलीं-'लोग पूछते हैं मैं इतना क्यों रोती हूं?'

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement