1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सीरियल किलर पर बनी हॉरर थ्रिलर फिल्म, खौफ से भरा है हर सीन, कमजोर दिलवाले गलती से भी अकेले देखने की न करें गलती

सीरियल किलर पर बनी हॉरर थ्रिलर फिल्म, खौफ से भरा है हर सीन, कमजोर दिलवाले गलती से भी अकेले देखने की न करें गलती

यूं तो सीरियल किलर्स पर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन 'किलर क्लाउन' के नाम से मशहूर सीरियल किलर के किरदार से प्रेरित इस हॉरर फिल्म का हर सीन इतना डरावना है कि इसे अकेले देखने में अब भी लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

horror film- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE HBO MAX IT का एक सीन

डर का जन्म अक्सर हमारे गहरे डर से ही होता है। कई बार तो रोजमर्रा की चीजें और घटनाएं ही मन के अंदर के डर की वजह बन जाती हैं। इन्हीं खौफनाक उदाहरणों में से एक है क्लाउन यानी जोकर, जिसे यूं तो बच्चों का मनोरंजन करने वाला और खुशी देने वाला माना जाता है, लेकिन कुछ फिल्मों ने इसे सबसे बड़े डर में तब्दील कर दिया है। फिल्मी इतिहास में जोकर पर कई फिल्में बनीं, जिनमें से कुछ ने तो दर्शकों का मनोरंजन कर दिया, लेकिन कुछ ने खौफ पैदा कर दिया। आज हम आपको एक ऐसी ही सीरियल किलर पर बनी हॉरर थ्रिलर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसका हर एक सीन खौफ और गहरा डर पैदा कर देता है।

यह कौन सा किरदार और फिल्म है?

हम बात कर रहे हैं मशहूर मूवी सीरीज 'IT' (2017) की, जिसका पहला भाग 2017 और दूसरा 2019 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म की कहानी एक भयानक जोकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पेनीवाइज के नाम से जाना जाता है। स्टीफन किंग के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को 1990 में मिनी सीरीज के तौर पर भी दर्शकों के सामने पेश किया जा चुका है। पेनीवाइज़ हर कुछ दशकों में डेरी, मेन के काल्पनिक शहर में दस्तक देता है और बच्चों के अंदर मौजूद डर का इस्तेमाल करके उन्हें अपना शिकार बनाता है। हालांकि पेनीवाइज का किरदार काल्पनिक है, लेकिन इसकी उपज वास्तविक घटनाओं खासकर सीरियल किलर जॉन वेन गेसी से प्रेरित है।

कौन है जॉन वेन गेसी?

गेसी एक कुख्यात अमेरिकी सीरियल किलर था, जिसे 1972 और 1978 के बीच 33 युवकों की हत्या का दोषी ठहराया गया था। वह पार्टियों और चैरिटी इवेंट्स में क्लाउन के रूप में कुख्यात रूप से प्रदर्शन करता था और लोगों को अपना शिकार बनाता था। जॉन वेन गेसी ने लंबे समय तक दोहरी जिंदगी जी। दिन में वह एक व्यापारी और एक सामुदायिक सदस्य था, जबकि रात में वह युवकों को अपने घर बुलाता था और पिर उनकी बेरहमी से हत्या कर देता था।

काल्पनिक डरावनी कहानी जो कई लोगों के लिए डर बन गई

IT में पेनीवाइज नालियों, अंधेरे कोनों और शांत गलियों में छुपकर रहता है और बच्चों के डर का फायदा उठाता है। वहीं गेसी की बात करें तो उसके अपराधों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। उसने कई पीड़ितों को अपने घर के नीचे दफना ही दफना दिया था। गेसी का क्लाउन परसोना "पोगो द क्लाउन", चैरिटी और बच्चों की पार्टियों के लिए इस्तेमाल किया जाता था, जिसके चलते उसके अपराध और भी ज्यादा चौंकाने वाले हो जाते थे। गेसी को 1994 में उसकी हत्याओं का दोषी ठहराए जाने के बाद फांसी दे दी गई, लेकिन वह अपने पीछे एक ऐसी कहानी छोड़ गया जो आज भी डरावनी कहानियों के शौकीनों को परेशान करती है।

ये भी पढ़ेंः कृति सेनन के हाथ से फिसली मीना कुमारी की बायोपिक, नई-नवेली मम्मी ने किया रिप्लेस, बनेगी ट्रेजेडी क्वीन
ऋषि कपूर संग ब्लॉकबस्टर देने वाली हीरोइन, राज कपूर की थी फेवरेट, जीजा खूंखार विलेन और भांजी है सुपरस्टार            
 

Latest Bollywood News