1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jr.NTR के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं जान्हवी कपूर? मांगी रश्मिका मंदाना से ज्यादा फीस!

Jr.NTR के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं जान्हवी कपूर? मांगी रश्मिका मंदाना से ज्यादा फीस!

साउथ की फिल्मों को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। जान्हवी कपूर को लेकर बताया जा रहा है कि उन्हें jr.NTR के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने काफी मोटी फीस की डिमांड की हैं।

 janhvi kapoor  junior ntr - India TV Hindi
Image Source : JANHVI KAPOOR Janhvi kapoor

लोगों की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड के एक्टर्स भी साउथ की फिल्मों में एक्टिंग करना पसंद कर रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बेहद ही कम समय में जाह्नवी कपूर ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि फैंस के दिलों को भी जीता है। साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपने एक्टिंग सफर का आगाज करने के बाद जान्हवी ने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'गुड लक जेरी' और 'मिली' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 

साउथ की फिल्मों को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि हाल ही में एक्टिंग में डेब्यू कर रहीं जान्हवी कपूर भी साउथ की फिल्म में नजर आने को तैयार हैं। खबर मिल रही है कि उन्होंने इसके लिए बहुत बड़ी रकम मांगी है। रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी जल्द ही अपने 'ड्रीम एक्टर' जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आरआरआर एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर फिल्म NTR 30 में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो सकती है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट ये है कि NTR 30 में काम करने के लिए जान्हवी कपूर ने भारी भरकम फीस की डिमांड की है। उन्होंने कितने करोड़ इस फिल्म के लिए मांगे ये तो सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने रश्मिका मंदाना को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब तक साउथ एक्ट्रेस में रश्मिका और समांथा काफी हिट रहीं और ये काफी महंगी फीस भी लेती हैं। 

जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'मिली' में नजर आईं थीं। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग काफी प्रशंसनीय रही है। वो एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आईं थीं जो एक कोल्ड रूम में फंस जाती है। फिल्म में दिखाया गया था कि मिली यानी जान्हवी कोल्ड रूम में फंसने के बाद कैसे अपनी जिंदगी को बचाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए जान्हवी ने लगभग 3 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 

ये भी पढ़ें-

Rishabh Pant से मिलने अस्पताल गईं Urvashi Rautela की मां? पोस्ट कर लिखा- चिंता मत करो बेटा

रणबीर और आलिया बाहों में बाहें डाले पहुंचे फुटबॉल मैच देखने, रोमांटिक अंदाज फैंस को आया पसंद

Anil Kapoor अब 'द नाइट मैनेजर' में दिखाएंगे एक्शन अवतार, रिलीज हुआ मोशन पोस्टर

Latest Bollywood News