जान्हवी कपूर अपनी पीढ़ी की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। जान्हवी कपूर जल्द ही एक आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाते फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है, जिसमें वह रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया के साथ सह-कलाकार होंगी। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया करेंगे।
The Kerala Story के समर्थन में उतरीं स्मृति ईरानी, कहा-जो कर रहा फिल्म का विरोध वो आतंकवादियों के साथ हैं
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई फिल्म का पहला लुक और नाम शेयर किया है। उसके कैप्शन में लिखा था, "कूटनीति की दुनिया में रहस्यों की कीमत अधिक है। Ulajh-महीने के अंत में शूट शुरू होगा। जान्हवी कपूर के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जान्हवी कपूर ने दो तस्वीर शेयर की है। बता दें पहली तस्वीर में जान्हवी कपूर को बीच में खड़ा देखा जा सकता है, जबकि गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी उनके दोनों तरफ खड़े हैं।
Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: काव्या के जाने के बाद बेहोश होगा वनराज, आएंगे ये बड़े ट्विस्ट
Anupamaa New Promo: अनुपमा की जिंदगी में हुई मालती देवी की एंट्री, नया प्रोमो का ट्विस्ट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
फिल्म के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने कहा जब मुझसे 'उलझ' की कहानी के बार में संपर्क किया गया था। तो इस कहानी ने मुझे काफी आकर्षित किया। क्योंकि एक अभिनेता के रूप में मैं लगातार ऐसी कहानीयों की तलाश में रहती हूं, जो मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकालकर एक चरित्र को चित्रित करने में मदद करें। भारतीय विदेश सेवा की प्रसिद्ध दुनिया पर आधारित बस यही था। जैसा कि फिल्म के नाम से पता चलता है, मेरे चरित्र और कहानी में बहुत सारी परतें, भावनाएं और पैरामीटर हैं, जो एक ही समय में चुनौतीपूर्ण और रोमांचक हैं। मैं सुधांशु द्वारा परिकल्पित इस नई भूमिका में दर्शक मुझे देखकर रोमांचित होंगे। इस बीच, फिल्म परवेज शेख और सुधांशु सरिया द्वारा लिखी गई है। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, यह इस महीने के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
Latest Bollywood News