1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa New Promo: अनुपमा की जिंदगी में हुई मालती देवी की एंट्री, नया प्रोमो का ट्विस्ट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Anupamaa New Promo: अनुपमा की जिंदगी में हुई मालती देवी की एंट्री, नया प्रोमो का ट्विस्ट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Poonam Shukla
 Published : May 09, 2023 11:15 pm IST,  Updated : May 09, 2023 11:15 pm IST

'अनुपमा' में जल्द ही अब नया ट्विस्ट आने वाला है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अनुपमा की जिंदगी में मालती देवी की एंट्री हुई है।

twitter- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : TWITTER

शो अनुपमा में अब अनुपमा के रंग ढंग बदलते दिखेंगे, क्योंकि अब अनुपमा की जिंदगी में मालती देवी यानि अनुपमा की गुरु मां की एंट्री हो गई है। 'अनुपमा' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते है। जिस कारण फैंस इस सीरियल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही इस शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा अलग रह रहे हैं। वही इस शो में कुछ बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इस प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Smriti Irani ने दी सलाह कहा- शादी के बाद बादाम खाएं, शेयर किया Tarak mehta ka ulta chasma का वीडियो

The Kerala Story: 2 राज्यों में बैन के बाद मेकर्स ने खटखटाया SC का दरवाजा, कहा CBFC की मंजूरी के बाद राज्यों में बैन क्यों?

इस प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अपनी मां को बता रही है कि याद है आपको की मैं बचपन में सिर्फ एक नाम लेती थी मालती देवी। किंजल ने मुझे बिना बताएं मेरा नाम उनके गुरुकुल में भेज दिया। अनुपमा बोल रही है कि मुझे याकिन नहीं हो रहा है कि मैं उनके सामने डांस करुंगी। वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा ट्विस्ट ये है कि वनराज के खराब व्यवहार के बाद काव्या घर छोड़कर चले जाएगी। काव्या को जाता देख वनराज बेहोश हो जाएगा। बा इस बुरे समय में एक बार फिर अनुपमा को याद करेगी। 

Shubman Gill फिल्मों की दुनिया में रखने जा रहे कदम, इस खास सुपरहीरो की आवाज बनेंगे बल्लेबाज

Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: काव्या के जाने के बाद बेहोश होगा वनराज, आएंगे ये बड़े ट्विस्ट

इस प्रोमो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा नहीं देखा ना आगे देखेंगे, जब प्रोमो आएगा जिस में अनुज होगा। #मान होंगे तब देखेंगे। बिग बिग सॉरी अनुपमा टीम। वही एक ने कहा नो अनुज नो अनुपमा। एक ने कहा सर कृपया, अनुज और अनुपमा के अलावा सीरियल ट्रैक न बनाएं हम केवल इन दो रोमांटिक सीरियल कपल को देखते हैं। कुछ ऐसा दिखाये कि दोनो साथ हो बाकी कहानी कुछ भी चले, लेकिन हम उन्हें एक साथ देखना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन