1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shubman Gill फिल्मों की दुनिया में रखने जा रहे कदम, इस खास सुपरहीरो की आवाज बनेंगे बल्लेबाज

Shubman Gill फिल्मों की दुनिया में रखने जा रहे कदम, इस खास सुपरहीरो की आवाज बनेंगे बल्लेबाज

 Written By: Poonam Shukla
 Published : May 09, 2023 08:53 pm IST,  Updated : May 09, 2023 08:53 pm IST

सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शुभमन गिल ने कहा कि शुभ-मन अब स्पाइडर मैन हैं।

twitter- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : TWITTER

इंडिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल हमेशा अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ सामने आता है। लेकिन अभी तक दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी हुई है। वहीं बल्लेबाज अपनी आवाज का जादू दिखाने वाले हैं। बता दें सोनी पिक्चर्स की एनिमेटेड फिल्म स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स में वो हिंदी और पंजाबी संस्करण में भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर के अपनी आवाज देंगे।

Rakhi Sawant का भाई राकेश गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: काव्या के जाने के बाद बेहोश होगा वनराज, आएंगे ये बड़े ट्विस्ट

हाल ही में खिलाड़ी ने सोशल मीडिया में कुछ पोस्ट किया था। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शुभमन गिल ने कहा था कि शुभ-मन अब स्पाइडर मैन हैं। भारतीय स्पाइडर-मैन में पवित्र प्रभाकर के लिए अपनी आवाज देने के लिए रोमांचित हूं। #SpiderVerse के पार। जल्द ही ट्रेलर आ रहा है। इस पोस्ट में एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा स्पाइडरमैन स्पाइडरमैन तुने चुराया मेरे दिल का चेन। इसे कोई नहीं भूल सकता। शुभमन ने कहा मैं स्पाइडर-मैन को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मैं इस फिल्म के हिंदी और पंजाबी संस्करणों के लिए अपनी आवाज देने के लिए रोमांचित हूं क्योंकि यह भारत में बनने वाली पहली स्पाइडर-मैन फिल्म है। 2 जून को यह फिल्म कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।

The Kerala Story: 2 राज्यों में बैन के बाद मेकर्स ने खटखटाया SC का दरवाजा, कहा CBFC की मंजूरी के बाद राज्यों में बैन क्यों?

Parineeti-Raghav Engagement: परिणीति संग शादी के सवाल पर पहली बार बोलें राघव चड्ढा, वायरल हो रहा वीडियो

बता दें शुभमन गिल इन दिनों सारा अली खान को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा गया था। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शुभमन गिल ने बाउंड्री के करीब फील्डिंग की तो फैंस सारा सारा के नारे लगा रहे थे। कुछ महीने पहले उन्होंने सोनम बाजवा से कहा था कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि वह इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन