सोशल मीडिया का नशा लोगों के दिमाग में ऐसा चढ़ा है, जिसे उतार पाना मुश्किल है। इस इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी कभी भी वायरल हो सकता है। सोशल मीडिया से कई लोगों ने पॉपुलैरिटी हासिल की है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम आए दिन कोई न कोई फिल्म 'पठान' का गाना Besharam Rang पर वीडियो बना रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी इसी बात से लगा सकते हैं की Besharam Rang पर बॉलीवुड स्टार ही नहीं कई देश के लोगों थिरक रहे हैं।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'पठान' का गाना Besharam Rang काफी पॉपुलर हो चुका है। जब से यह गाना सोशल मीडिया पर छाया, तब से लोग इस पर इंस्टाग्राम रील्स बना रहे हैं। रिलीज होने के बाद से ही यह सॉन्ग चर्चा में बना हुआ है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और यहां तक कि मशहूर हस्तियों ने भी अपने-अपने अंदाज में इस गाने को रीक्रिएट किया है। कई लोगों ने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कॉपी करने की कोशिश में काफी हद तक सफल रहे हैं। दीपिका के डांस मूव्स को लोगों नकल कर रील्स बना रहे हैं।
अब एक जापानी गर्ल ने भी दीपिका के डांस को कॉपी किया है। ऐसा लगता है जापानी गर्ल को यह गाना बहुत पसंद आया है और हूबहू डांस करने की कोशिश की है। पूरा वीडियो देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। वायरल वीडियो को मेयो जापान नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में लड़की को काले रंग की लेगिंग के साथ लाल रंग का वन पीस पहने हुए देखा जा सकता है। यह गाना बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर गाने पर डांस करती हुई नजर आई। उसने डांस मूव्स की नकल करने की पूरी कोशिश की और हुक स्टेप को भी कॉपी किया।
वीडियो में इंफ्लुएंसर ककेताकू भी शाहरुख खान की नकल करता हुआ दिखाई देते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जापान से बेशरम रंग @Deepikapadukone की तरह सेक्सी डांस करने की कोशिश की, लेकिन निश्चित रूप से मैं उनकी बराबरी नहीं कर सकी। कम से कम मैंने प्रयास तो किया है @kaketaku85 को स्पेशल थैंक्स, जिन्होंने शाहरुख खान की तरह एक्टिंग करने की कोशिश की।"
ये भी पढ़ें-
Sheezan Khan के सपोर्ट में आई ये एक्ट्रेस, बोलीं- वो गलत हो सकता है लेकिन तुनिषा की मौत का जिम्मेदार नहीं
Bigg Boss: रात के अंधेरे में लिपलॉक करते दिखे ये बिग बॉस कंटेस्टेंट, अब्दु रोजिक ने रंगे हाथ पकड़ा
नम्रता मल्ला की हॉटनेस देख पिघल जाएंगे आपके जज्बात, किलर लुक में दिया पोज
Latest Bollywood News