1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम स्टारर 'तेहरान' की शूटिंग हुई शुरू, एक्टर ने रिवील किया फर्स्ट लुक

जॉन अब्राहम स्टारर 'तेहरान' की शूटिंग हुई शुरू, एक्टर ने रिवील किया फर्स्ट लुक

दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं। इससे पहले वो ’बदलापुर’, 'स्त्री’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

जॉन अब्राहम स्टारर 'तेहरान' की शूटिंग हुई शुरू- India TV Hindi
Image Source : @JOHNABRAHAM जॉन अब्राहम स्टारर 'तेहरान' की शूटिंग हुई शुरू

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। जॉन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ' एक विलेन रिटर्न' के गाने और ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म पठान की शूटिंग खत्म की है और अब वो अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। जी, हां  जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म 'तेहरान' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकरी उन्होंने अपने इंस्टग्राम के ज़रीये दी। 

जॉन अब्राहम ने आज सुबह अपनी नई फिल्म 'तेहरान’ के शूटिंग की घोषणा अपने सोशल मीडिया द्वारा की। जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए लिखा, “गणतंत्र दिवस 2023 के लिए तैयार हो जाएं। मेरी अगली फिल्म 'तेहरान' होगी जिसका निर्देशन अरुण गोपालन करेंगे।” इस फिल्म के पहले लुक में जॉन बेहद इंटेंस दिख रहे हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म सत्य घटनाओं पर बेस्ड है। 

आपको बता दें, विज्ञापन फिल्में बनाने वाले अरुण गोपालन इस फिल्म के ज़रिए  फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान करेंगे जिन्हें ’बदलापुर’, ’स्त्री’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता और रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा इसके लेखक हैं। 

ये भी पढ़िए:

'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना ने लाल रंग के हिजाब में शेयर की फोटो, जानिए इस तस्‍वीर के पीछे की कहानी

Shah Rukh Khan को गले लगाती दिखीं Nayanthara, वन मंथ एनिवर्सरी पर Vignesh ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Nayanthara-Vignesh Shivan की शादी में Covid को मात देकर पहुंचे Shah Rukh Khan

Latest Bollywood News