1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan को गले लगाती दिखीं Nayanthara, वन मंथ एनिवर्सरी पर Vignesh ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Shah Rukh Khan को गले लगाती दिखीं Nayanthara, वन मंथ एनिवर्सरी पर Vignesh ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 09, 2022 07:41 pm IST,  Updated : Jul 09, 2022 08:16 pm IST

Nayanthara-Vignesh Wedding Photos: सोशल मीडिया पर नयनतारा और फिल्मेकर विग्नेश शिवन की शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिनमें आपको बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत नजर आ रहे हैं

Nayanthara-Vignesh Wedding Photos- India TV Hindi
Nayanthara-Vignesh Wedding Photos Image Source : INSTAGRAM/ WIKKIOFFICIAL

Nayanthara-Vignesh Wedding Photos: एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन बन रही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ एक्‍ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की अपकमिंग फिल्म 'जवान' (Jawan) के टीजर रिलीज होने के बाद से ही किंग खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनके चाहने वाले काफी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार भी कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर नयनतारा और फिल्मेकर विग्नेश शिवन की शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है,  जिनमें आपको बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) दिखाई देंगे। 

वन मंथ एनिवर्सरी पर विग्नेश शिवन ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। कपल ने 9 जून को चेन्नई में एक प्राइवेट सेरमनी में शादी रचाई थी। इस मौके पर विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में किंग खान अपनी को-एक्ट्रेस नयनतारा को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, नयनतारा रेड कलर के ब्राइडल आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान वाईट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रहे हैं। 

Shahrukh Khan & Nayanthara
Image Source : INSTAGRAM/ WIKKIOFFICIALShahrukh Khan & Nayanthara

इस फोटो में  शाहरुख खान, नयनतारा और विग्नेश के साथ किसी बात को लेकर हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Nayanthara Vignesh Wedding Photos
Image Source : INSTAGRAM/ WIKKIOFFICIALNayanthara Vignesh Wedding Photos

इसमें शाहरुख खान, नयनतारा, विग्नेश शिवन और 'जवान' फिल्म के डायरेक्टर एटली नजर आ रहे हैं। 

Nayanthara-Vignesh Wedding Photos
Image Source : INSTAGRAM/ WIKKIOFFICIALNayanthara-Vignesh Wedding Photos

दूसरी ओर इस तस्वीर में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत दिखाई दे रहे हैं जिसमें रजनीकांत, नयनतारा और विग्नेश शिवन को शादी का तोहफा दे रहे हैं। 

Nayanthara-Vignesh Wedding Photos
Image Source : INSTAGRAM/ WIKKIOFFICIALNayanthara-Vignesh Wedding Photos

नयनतारा की शादी से कुछ दिन पहले किंग खान कोरोना से संक्रमित हो गए थे। कोविड से ठीक होने के तुरंत बाद शाहरुख ने ये शादी अटेंड की थी। उनके अलावा इस शादी में सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हुए थे। वहीं डायरेक्टर मणिरत्नम भी नजर आए थे। 

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की तीन फिल्में रिलीज होने वाली है। सबसे पहले शाहरुख खान पठान में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी होंगे। इसके अलावा वो 'जवान' और 'डंकी' में नजर आएंगे। 

 

ये भी पढ़ें - 

Nayanthara-Vignesh Shivan की शादी में Covid को मात देकर पहुंचे Shah Rukh Khan

 Shah Rukh Khan-Nayanthara की फिल्म 'जवान'  रिलीज से पहले हुई ब्लॉकबस्टर, इस  OTT ने डाला इतने करोड़ का ऑफर, सुनकर चकरा जाएगा सिर!

Ponniyin Selvan 1 Teaser: 500 करोड़ी फिल्म का टीजर लाया जलजला, चंद घंटों में मिले इतने व्यूज

Guru Dutt’s 97th birth anniversary: जब अपने एक सीन में जान डालने के लिए गुरु दत्त ने लिए थे 104 रीटेक

Priyanka Chopra कर रहीं मदरहुड एंजॉय, बेटी मालती के साथ शेयर की तस्वीर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन