1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra कर रहीं मदरहुड एंजॉय, बेटी मालती के साथ शेयर की तस्वीर

Priyanka Chopra कर रहीं मदरहुड एंजॉय, बेटी मालती के साथ शेयर की तस्वीर

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 08, 2022 11:43 am IST,  Updated : Jul 08, 2022 11:43 am IST

Malti Marie Chopra Jonas latest Photos: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक और तस्वीर सामने आई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ तस्वीर को शेयर किया है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : INSTAGRAM_PRIYANKACHOPRA

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो
  • गोद में दिखी क्यूट बेबी मालती मैरी

Malti Marie Chopra Jonas latest Photos:  इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति वह हॉलीवुड एक्टर व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी दुनिया भर में मशहूर है। वह दुनिया के सबसे पावरफुल कपल्स में शुमार हैं। हाल ही में दोनों माता पिता बने हैं, ऐसे में इस दौरान प्रियंका अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अब प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी नन्हीं परी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रही हैं। 

प्रियंका ने की बेटी संग मस्ती 

शुक्रवार की सुबह प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी मालती मैरी और BFF तमन्ना दत्त के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा की गोद में उनकी बेटी मालती मैरी (Priyanka Chopra with daughter Malti Marie) भी नज आ रही हैं। लेकिन प्रियंका ने इस बार भी अपनी बेटी के चेहरे पर हार्ट वाला स्टीकर चिपका दिया है। देखिए ये तस्वीर...

प्रियंका ने कैप्शन में क्या लिखा 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन दिया, '22 साल और गिनती और अब हमारे बच्चों के साथ... लव यू @tam2cul।' तस्वीर के बैकग्राउंड में खूबसूरत प्राकृतिक नजारा देखने को मिल रहा है, जहां ये दोनों सहेलियां अपने-अपने बच्चों को गोद में लिए बैठी हुई हैं।    

लोगों ने बरसाया प्यार

प्रियंका की इस तस्वीर में मदरहुड के साथ पुरानी दोस्ती भी लोगों का दिल जीत रही है। लोग इसके कमेंट बॉक्स में मां बेटी के साथ इस दोस्ती पर भी दिल वाला रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि कपल ने बीते दिनों खुलासा किया था कि घर जाने से पहले 100 दिनों से अधिक समय तक उनके नवजात बच्चे को एनआईसीयू में रहना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें-

Khuda Hafiz Chapter 2 Movie Review: टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है फिल्म

Mouni Roy ने ब्लू बिकिनी पहन दिए ऐसे पोज, बोल्ड लुक पर फिदा हुए लोग

Kaali Controversy Row: 'शिव पार्वती' वाले नए ट्वीट को लेकर भड़के लोग, Leena Manimekalai के खिलाफ एक और FIR दर्ज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन