A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाल कलाकार बनकर छाई एक्ट्रेस, 11 की उम्र में जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर जिस्मफरोशी के बाजार में उछला नाम, किया दमदार कमबैक

बाल कलाकार बनकर छाई एक्ट्रेस, 11 की उम्र में जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर जिस्मफरोशी के बाजार में उछला नाम, किया दमदार कमबैक

इस एक्ट्रेस ने सिर्फ 11 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीतकर सबको हैरान कर दिया था, लेकिन फिर नाम पर ऐसा धब्बा लगा कि सब तबाह हो गया। लेकिन, फिर भी इस एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और दमदार कमबैक किया।

shweta basu prasad- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHWETABASUPRASAD11 श्वेता बसु प्रसाद।

फिल्मी दुनिया अपने साथ-साथ पैसा, शोहरत सब लेकर आती है। देखते ही देखते ये किसी भी कलाकार को लोगों को चहेता बना देती है। डेब्यू करते ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो जाती है। हर कोई इनके बारे में जानने को बेताब रहता है। लेकिन एक गलती कई बार इन्हें उतनी ही तेजी से जमीन पर ला पटकती है, जितनी तेजी से ऊंचाइयों पर पहुंचाती है। अपनी गलती के चलते कई सितारे एक समय के बाद गुमनामी की दुनिया में चले गए। कुछ ऐसा ही श्वेता बसु प्रसाद के साथ भी हुआ। श्वेता बसु प्रसाद ने सिर्फ 11 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीतकर सबको हैरान कर दिया था, लेकिन फिर उन पर जिस्म फरोशी के कारोबार का ऐसा आरोप लगा कि एक्ट्रेस को मुंह छुपाना पड़ा। हालांकि, श्वेता ने इन मुश्किलों के बाद भी हार नहीं मानी और ऐसी वापसी की, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।

'मकड़ी' में निभाया था डबल रोल

 श्वेता बसु प्रसाद ने साल 2002 में डेब्यू किया था। उन्होंने विशाल भारद्वाज की 'मकड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखे और अपने अभिनय से हर किसी को हैरान कर दिया। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, उन दिनों श्वेता बसु प्रसाद की उम्र मात्र 11 साल थी। इसके बाद वह श्रेयस तलपड़े स्टारर 'इकबाल' में नजर आईं, जिसमें उन्होंने खदीजा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। उनकी एक्टिंग स्किल्स देख हर कोई उन्हें आने वाले समय की बड़ी स्टार मानने लगा था।

टीवी और साउथ फिल्मों में भी किया काम

धीरे-धीरे श्वेता को फिल्में मिलना कम हो गया तो उन्होंने टीवी का रुख कर लिया और कई सफल सीरियल्स में अहम किरदार निभाए। इसके अलावा उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। तेलुगु फिल्म ‘बंगारुलोकम’ में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।

श्वेता बसु प्रसाद की जिंदगी का बुरा दौर

लेकिन, कहते हैं न हर दिन एक जैसा नहीं होता। 2014 में कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते श्वेता का नाम बड़े विवाद में घिर गया। एक्ट्रेस को हैदराबाद के एक फाइव स्टार होटल से सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और कहा गया कि अभिनेत्री को दो बिजनेसमैन के साथ कमरे में पाया गया है। कहा गया कि श्वेता ने भी खुद पर लगे आरोप स्वीकार कर लिए हैं। श्वेता की गिरफ्तारी के बाद खूब हंगामा हुआ, उनकी छवि पर इन आरोपों और गिरफ्तारी का काफी बुरा असर हुआ और लगा कि अब उनका करियर खत्म होने वाला है। इसी बीच, इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार हो गया और श्वेता पर लगे आरोप खारिज कर दिए गए। श्वेता ने बाद में बताया कि उन्होंने कभी खुद पर लगे आरोप स्वीकार नहीं किए थे। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया था कि वह एक पुरस्कार समारोह में शामिल होने हैदराबाद गई थीं।

फिर किया दमदार कमबैक

सेक्स रैकेट के आरोपों ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया, उन्हें 2 महीने तक जेल में भी रहना पड़ा। लेकिन श्वेता ने कभी हार नहीं मानी। 2018 में श्वेता अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहीं, उन्होंने फिल्म निर्माता रोहित मित्तल से शादी की। लेकिन, शादी के 1 ही साल बाद 2019 में दोनों अलग भी हो गए। श्वेता ने कभी अपने तलाक की वजह पर खुलकर बात नहीं की और फिर प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कई संघर्षों से गुजरने के बाद उन्होंने कमबैक किया। अब एक्ट्रेस ओटीटी पर एक्टिव हैं और पिछले दिनों 'क्रिमिनल जस्टिस 4' को लेकर सुर्खियों में थीं, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ भी हुई।

ये भी पढ़ेंः 'शार्क टैंक इंडिया' में शामिल हुए पांच नए जज, एक की उम्र 31 साल, 3970 करोड़ है नेटवर्थ
नितेश तिवारी की 'रामायण' में 'अवतार' वाली तकनीक! मोशन कैप्चर गियर में दिखा मशहूर एक्टर, खिल उठे फैंस के चेहरे

Latest Bollywood News