1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा 'हां', जल्द बजेगी शहनाई!

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा 'हां', जल्द बजेगी शहनाई!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। मलाइका ने पोस्ट करके कन्फर्म किया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा 'हां'- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/#ARJUNMALAIKA मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा 'हां'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें लंबे समय से आ रही हैं, लेकिन अब लगता है फाइनली दोनों की शादी होने जा रही है। मलाइका अरोड़ा ने आज एक पोस्ट से इस बात की पुष्टि कर दी है। मलाइका अरोड़ा ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मुस्कुराते हुए बेहद प्यारी लग रही हैं। लेकिन ध्यान खींचा है कैप्शन ने जो मलाइका ने पोस्ट के साथ लिखा है।

'बाहुबली' से कम नहीं हैं Rashmika Mandanna, ऑनस्क्रीन भाभी को गोद में उठाकर किया डांस

मलाइका ने कैप्शन में लिखा है- आई सेड यस और तीन डबल हार्ट वाले इमोजी बनाए हैं। 

सुष्मिता सेन के भाई के बदले तेवर, अब चारू असोपा को वापस बुला रहे हैं Rajeev Sen

मलाइका के पोस्ट शेयर करते ही कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। सेलेब्स और फैंस मलाइका को बधाई दे रहे हैं। दोनों की शादी कब है ये तो अभी साफ नहीं है लेकिन खबरों के मुताबिक इसी साल दिसंबर में ये कपल सात फेरे ले सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया है और अक्सर रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं तो अर्जुन कपूर ने पोस्ट करके उसे अफवाह बताया था। फैंस के साथ हम भी अर्जुन और मलाइका की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Latest Bollywood News