1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें

सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद एक्टर इमरान खान के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अभिनेता के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग की थी और अब अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है।

imran khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IMRANKHAN इमरान खान।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई के क्रांति मैदान में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में अभिनेता ने हिस्सा लिया था। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। दरअसल, इमरान खान के पास यूएसए की नागरिकता है। ऐसे में अभिनेता पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है। एक्टर ने नोटिस की कॉपी रिसीव कर ली है।

पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने एक्टर के खिलाफ LOC जारी करने की उठाई थी मांग

इससे पहले इमरान खान के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने नाराजगी जताई थी और इमिग्रेशन अधिकारियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इमरान खान के खिलाफ लुक आउस सर्कुलर जारी करने की मांग की थी। उन्होंने इस मामले को लेकर सीधे इमरान पर सवाल दागे और सवाल किया कि जब वह ओसीआई कार्ड धारक हैं और उनके पास अमेरिका की नागरिकता है तो वह भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में शामिल क्यों हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में एक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मां करते हुए मुंबई पुलिस से मांग की कि एक्टर के खिलाफ पुलिस जांच करे और अभिनेता को भारत छोड़ने की अनुमति न दी जाए।

आ गई देश छोड़ने की नौबत

किरीट सोमैया ने अपनी शिकायत में एक्टर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग की थी, जिसके बाद सबकी नजरें मुंबई पुलिस और इमिग्रेशन विभाग के अगले कदम पर टिकी थीं। और अब इस पूरे विवाद के बाद इमरान खान पर देश छोड़ने की नौबत आ गई है।

इमरान खान की नागरिकता पर छिड़ी बहस

मुंबई में सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद इमरान विवादों में घिरे हैं और उनकी नागरिकता को लेकर बवाल मचा हुआ है। इमरान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और फर्स्ट कजिन जैन मैरी खान के साथ मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। जहां प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसी दौरान एक्टर को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद पुलिस की वैन से उनका वीडियो भी सामने आया था। राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठने लगे। दरअसल, अभिनेता के खिलाफ भारत की नागरिकता नहीं, बल्कि अमेरिका की नागरिकता है। उनका जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट और भारत का ओवरसीज सिजिटन ऑफ इंडिया कार्ड है।

ये भी पढ़ेंः अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का CJP पर गंभीर आरोप, अभिजीत दिपके का रिएक्शन भी आया सामने

Latest Bollywood News