A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड न सनी देओल, न बॉबी, इस सुपरस्टार को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं धर्मेंद्र, बता चुके हैं परफेक्ट च्वाइस

न सनी देओल, न बॉबी, इस सुपरस्टार को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं धर्मेंद्र, बता चुके हैं परफेक्ट च्वाइस

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार की बातें सामने आ रही हैं। परिवार ने कहा कि वो डाक्टर्स की निगरानी में हैं और रिकवर कर रहे हैं। इस बीच उनकी बायोपिक को लेकर भी चर्चा हो रही है। वैसे बता दें कि एक्टर खुद अपनी फिल्म के लिए परफेक्ट च्वाइस बता चुके हैं।

Dharmendra - India TV Hindi Image Source : PTI धर्मेंद्र।

सोमवार रात से ही बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलती रहीं। 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने के बाद यह चर्चा शुरू हुई कि दिग्गज अभिनेता वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालात तब और उलझ गए जब आज सुबह कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैला दीं। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए, उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'जो हो रहा है वह अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता का सम्मान करें।'

धर्मेंद्र और सलमान में है अच्छी बॉन्डिंग

जहां प्रशंसक धर्मेंद्र के स्वास्थ्य अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं आइए उनके और अभिनेता सलमान खान के खूबसूरत रिश्ते की बात करें। एक ऐसा रिश्ता जो सालों से आपसी सम्मान और स्नेह पर आधारित है। धर्मेंद्र कई बार सार्वजनिक रूप से सलमान की तारीफ कर चुके हैं और उन्हें अपना बेहद करीबी मानते हैं। करीब एक दशक पहले, 2015 में बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में जब धर्मेंद्र से पूछा गया कि अगर उनके जीवन पर बायोपिक बने तो उन्हें कौन निभाए, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा था, 'सलमान खान। मुझे लगता है कि उनमें कई खूबियाँ हैं जो मुझसे बहुत मिलती-जुलती हैं। वह मुझे पर्दे पर बखूबी निभा पाएंगे।'

यहां देखें वीडियो

धर्मेंद्र ने की थी सलमान खान की तारीफ

इससे पहले 2011 में 'यमला पगला दीवाना' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा था, 'अगर मैं इंडस्ट्री से किसी को भी बुलाऊं तो मेरे परिवार की सद्भावना के कारण हर कोई आ जाएगा। सलमान खुद बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं, वह सच्चे और दिल के साफ इंसान हैं।'

जब पहली बार सलमान खान को देखा

धर्मेंद्र ने एक पुराने किस्से को याद करते हुए बताया था, 'एक बार मैं झील के किनारे शूटिंग कर रहा था, वहीं मैंने सलमान को पहली बार देखा। वह तब भी बहुत शर्मीले थे और आज भी वैसे ही हैं। शूटिंग के दौरान कैमरा झील में गिर गया था और उन्होंने बिना सोचे-समझे छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। तभी मुझे एहसास हुआ कि वह बेहद बहादुर और भावुक इंसान हैं। अगर आप अच्छे इंसान नहीं हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं।'

यहां देखें वीडियो

अस्पताल में देखने पहुंचे थे सलमान खान

धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनते ही सलमान खान सबसे पहले उनसे मिलने पहुंचे। उनकी झलक सामने आई है, जिसमें वो हाई सिक्योरिटी के बीच अस्पताल में एंट्री करते दिख रहे हैं। प्रशंसक और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस दिग्गज अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रही है और उनके स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक अपडेट की प्रतीक्षा कर रही है।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के दोनों बेटे हैं सुपरस्टार, लेकिन फिल्मों से कोसों दूर रहीं दोनों बड़ी बेटियां, करती हैं ये काम

धर्मेंद्र की दोनों बहुएं हैं हीरोइनों सी हसीन, एक चलाती है 300 करोड़ का साम्राज्य, दूसरी है शाही परिवार की बेटी

Latest Bollywood News