1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र के दोनों बेटे हैं सुपरस्टार, लेकिन फिल्मों से कोसों दूर रहीं दोनों बड़ी बेटियां, करती हैं ये काम

धर्मेंद्र के दोनों बेटे हैं सुपरस्टार, लेकिन फिल्मों से कोसों दूर रहीं दोनों बड़ी बेटियां, करती हैं ये काम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 11, 2025 04:19 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 04:19 pm IST

धर्मेंद्र का भरा पूरा परिवार है। उनकी पहली पत्नी से चार बच्चें है। दोनों बेटे तो फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं और उन्हें हर कोई जानता है, लेकिन उनकी दोनों बेटियां फिल्मों से कोसों दूर रहती हैं। वो कहां रहती हैं, क्या करती हैं, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Sunny deol sisters- India TV Hindi
सनी देओल, अजेता, विजेता और बॉबी देओल। Image Source : SUNNY DEOL INSTAGRAM

बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित और करिश्माई अभिनेताओं में से एक धर्मेंद्र उन दिग्गज सितारों में शामिल हैं जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हर रेट्रो सिनेमा प्रेमी के दिल में उनका नाम अमर रहे। 1960 का दशक हिंदी सिनेमा का स्वर्णिम युग कहा जाता है। इसने दर्शकों को एक नए, आकर्षक और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता से मिलवाया, जो हैं धर्मेन्द्र। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत दिल भी 'तेरा हम भी तेरे' (1960) से की थी। यह फिल्म भले ही बहुत बड़ी हिट न रही हो, लेकिन इसी से धर्मेंद्र के शानदार करियर की नींव पड़ी। आने वाले वर्षों में उन्होंने अपने दमदार अभिनय, रोमांटिक अंदाज और एक्शन अवतार से दर्शकों के दिलों पर राज किया। जहां धर्मेन्द्र ने अपने पेशेवर जीवन में अपार सफलता हासिल की, वहीं उनका निजी जीवन भी चर्चा में रहा।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी और बच्चे

‘शोले’ स्टार ने दो शादियां कीं और वे छह बच्चों दो बेटों और चार बेटियों के पिता हैं। धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी, जब वे मात्र 19 साल के थे। इस शादी से उनके चार बच्चे हुए, सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता देओल और विजेता देओल। सनी और बॉबी देओल बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं, लेकिन उनकी बहनें हमेशा सुर्खियों से दूर रहीं।

Dharmendra daughters
Image Source : BOLLYWOOD REELS/FBधर्मेंद्र संग उनका उनके बच्चे।

क्या करती हैं अजेता और विजेता

अजेता देओल अमेरिका में मनोविज्ञान की शिक्षिका हैं। उनकी शादी भारतीय-अमेरिकी दंत चिकित्सक किरण चौधरी से हुई है और उनके दो बच्चे निकिता और प्रियंका चौधरी हैं। अजेता ने हमेशा मीडिया और ग्लैमर से दूर एक सादा जीवन जीना पसंद किया। वहीं विजेता देओल की शादी विवेक गिल से हुई है और यह जोड़ा दिल्ली में रहता है। धर्मेंद्र ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी का नाम विजेता प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड अपनी इसी बेटी के नाम पर रखा है। विजेता, राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक भी हैं और उन्होंने भी मनोरंजन जगत से दूरी बनाए रखी है।

यहां देखें पोस्ट

हेमा मालिनी से भी दो बेटियां

बाद में धर्मेंद्र ने अभिनेत्री हेमा मालिनी से विवाह किया। इस जोड़ी की दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल। ईशा ने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जबकि अहाना ने भी मनोरंजन उद्योग से जुड़ाव बनाए रखा है। दोनों ही अपनी मां की तरह शालीनता और सादगी के लिए जानी जाती हैं। धर्मेंद्र का परिवार भले ही फिल्मी जगत से जुड़ा हो, लेकिन उनकी कुछ संतानें सुर्खियों से दूर, सादगी भरा और निजी जीवन जीना ही पसंद करती हैं।

ये भी पढ़ें: अस्पताल जाने से चंद दिन पहले धर्मेंद्र ने किया था खास पोस्ट, गोल्फ कार्ट की ड्राइविंग सीट पर थे एक्टर, की थी ये दुआ

धर्मेंद्र की दोनों बहुएं हैं हीरोइनों सी हसीन, एक चलाती है 300 करोड़ का साम्राज्य, दूसरी है शाही परिवार की बेटी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन