A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड निक जोनास बने 'बॉलीवुड पगलू', पहले भाइयों संग दिखाई 'शरारत', अब 45 साल पुराने हिंदी गाने पर प्रियंका संग किया डांस

निक जोनास बने 'बॉलीवुड पगलू', पहले भाइयों संग दिखाई 'शरारत', अब 45 साल पुराने हिंदी गाने पर प्रियंका संग किया डांस

निक जोनास पर बॉलीवुड का खुमार तो कई सालों पहले चढ़ गया था, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी सिर्फ और सिर्फ बॉलीवुड ही छाया हुआ है। हाल ही में उन्होंने 'धुरंधर' के गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था अब 45 साल पुराने गाने पर थिरकते हुए वीडियो शेयर किया है।

nick jonas- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@NICKJONAS प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं और उन्हीं के तरह उनके सिंगर और एक्टर पति निक जोनास भी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। फैमिली टाइम हो या काम से जुड़े अपडेट, दोनों अपने फैंस के साथ जरूरी बातें जरूर शेयर करते हैं। साथ ही दोनों अपने फैंस के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। हाल ही में निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वीडियो में निक जोनास रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' के आइटम सॉन्ग 'शरारत' पर अपने भाईयों के साथ थिरकते नजर आए थे और अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों के साथ 45 साल पुराने गाने पर वाइब करते देखा जा सकता है।

45 साल पुराने गाने पर थिरके निक जोनास

निक जोनास ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह बहुत ही चिल मूड में नजर आ रहे हैं और अपने भाई और स्टार वाइफ प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड गानों पर थिरकते और एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। निक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह जीनत अमान के सुपरहिट सॉन्ग 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। 45 साल पहले आई 'कुर्बानी' के इस सुपरहिट गाने पर निक के क्यूट मूव्ज फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।

धुरंधर के गाने पर भी नाचे निक जोनास

इन दिनों हर किसी पर 'धुरंधर' का ही खुमार छाया हुआ है। देश ही नहीं विदेशों में भी रणवीर सिंह की फिल्म खूब कमाई कर रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसके गाने छाए हुए हैं। ऐसे में निक जोनास ने भी धुरंधर के आइटम नंबर 'शरारत' पर थिरकते हुए वीडियो शेयर किया था। हाल ही में नेशनल जीजू ने ये वीडियो अपलोड किया था, जिस पर प्रियंका भी प्यार जताए बिना नहीं रह पाईं और रणवीर सिंह ने जीजू कहते हुए वीडियो पर कमेंट किया था।

वाराणसी में नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो अभिनेत्री 6 साल से ज्यादा समय से भारतीय सिनेमा से दूर हैं, लेकिन अब वह एसएस रााजमौली की फिल्म  'वाराणसी' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार प्रियंका चोपड़ा के साथ लीड रोल में हैं। इस फिल्म के अलावा भी प्रियंका के कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने की चर्चा है, जिसे लेकर पीसी के फैंस काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ेंः बेटी सिमर की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छाईं अक्षय की बहन अलका, देखकर बोले फैन- बॉलीवुड में होतीं तो..
ऐश्वर्या राय का ये 'बेटा' हो गया है इतना बड़ा, कभी मासूमियत से चुराए दिल, 22 साल बाद लगता है हैंडसम हंक

Latest Bollywood News