1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय का ये 'बेटा' हो गया है इतना बड़ा, कभी मासूमियत से चुराए दिल, 22 साल बाद लगता है हैंडसम हंक

ऐश्वर्या राय का ये 'बेटा' हो गया है इतना बड़ा, कभी मासूमियत से चुराए दिल, 22 साल बाद लगता है हैंडसम हंक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 22, 2025 07:39 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 07:39 pm IST

ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया है और अपनी खूबसूरती से आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन, आज हम आपको उस चाइल्ड एक्टर के बारे में बताते हैं, जो बड़े पर्दे पर ऐश्वर्या के बेटे का रोल निभाकर रातों-रात चर्चा में आ गया था।

aishwarya rai- India TV Hindi
कुछ ना कहो में पार्थ दवे ने ऐश्वर्या के बेटे का रोल निभाया था। Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE ULTRA MOVIE PARLOUR

बॉलीवुड में कई कलाकारों ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिनमें से कुछ अब भी बॉलीवुड में छाए हैं तो कुछ पर्दे से दूर हो चुके हैं। ऐसा ही एक चाइल्ड एक्टर बड़े पर्दे पर ऐश्वर्या राय के बेटे के किरदार में दिखाई दिया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन और अरबाज खान जैसे कलाकार लीड रोल में थे। हम बात कर रहे हैं 2003 में रिलीज हुई 'कुछ ना कहो' की, जिसमें चाइल्ड एक्टर पार्थ दवे ने ऐश्वर्या और अरबाज के बेटे का किरदार निभाया था। इस फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो चुके हैं और पार्थ बड़े पर्दे से दूर हो चुके हैं, लेकिन उनकी हालिया तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

बचपन से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर

16 फरवरी 1995 को जन्मे पार्थ दवे के करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में हो गई थी। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने अपनी मासूमियत से सबके दिल जीते, लेकिन अब वह बड़े पर्दे से दूर हो चुके हैं। पार्थ ने बहुत ही कम उम्र अपना करियर शुरू कर दिया था और कई विज्ञापनों में दिखाई दिए। विज्ञापनों से पहचान हासिल करने वाले पार्थ को जल्दी ही फिल्में भी ऑफर होने लगीं और फिर उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्मों में काम किया।

पार्थ दवे ने इन फिल्मों में किया काम

पार्थ के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान स्टारर 'मैंने प्यार क्यों किया', अजय देवगन की 'ब्लैकमेल', ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय स्टारर 'जोधा अकबर', जायद खान की 'चुरा लिया है तुमने', सलमान खान स्टारर 'मझसे शादी करोगी', संजय दत्त-इमरान खान की 'किडनैप' और संजय दत्त की ही 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' सहित कई फिल्मों में काम किया।

कुछ ना कहो में बने ऐश्वर्या के बेटे

पार्थ ने ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अरबाज खान स्टारर 'कुछ ना कहो' में भी अहम किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या और अरबाज खान के बेटे का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी राज (अभिषेक बच्चन) और नम्रता (ऐश्वर्या राय) के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां राज को शादी से नफरत है, वहीं उसके अंकल नम्रता को उसकी शादी की जिम्मेदारी सौंपते हैं। नम्रता कई लड़कियों से राज की मुलाकात कराती है, लेकिन राज उसी के प्यार में पड़ जाता है, जो एक सिंगल मदर है जिसके बेटे का नाम आदित्य है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नम्रता का पति वापस आ जाता है, लेकिन नम्रता भी राज से प्यार करने लगती है। ऐसे में नम्रता का बेटा उसे और राज को एक करने का काम करता है।

फिल्मी दुनिया से दूर हैं पार्थ दवे

पार्थ दवे की बात करें तो वह 30 साल के हैं और बड़े पर्दे से दूर हैं। बीते साल उन्होंने उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इंस्टाग्राम पर उनकी हल्दी, मेहंदी और शादी की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। भले ही पार्थ अब फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनके लुक्स की आज भी लड़कियां दीवानी हैं।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर' की पॉलिटिक्स पर ऋतिक रोशन ने उठाए थे सवाल, अब 'उजैर बलोच' ने दिया जवाब, दिलाई 26/11 की याद

मशहूर चाइल्ड एक्टर की बदहाली, सड़कों पर जिंदगी बिताने को हुआ मजबूर, चेहरे की मुस्कान देख नम हो जाएंगी आंखें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन