1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी सिमर की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छाईं अक्षय की बहन अलका, देखकर बोले फैन- बॉलीवुड में होतीं तो..

बेटी सिमर की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छाईं अक्षय की बहन अलका, देखकर बोले फैन- बॉलीवुड में होतीं तो..

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 22, 2025 10:24 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 10:24 pm IST

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया जल्दी ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन, एक्टर की भांजी के डेब्यू से पहले उनकी बहन चर्चा में आ गई हैं, जिन्हें हाल ही में एक्टर के साथ देखा गया।

akshay kumar- India TV Hindi
बहन अलका के साथ अक्षय कुमार। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिमर 'इक्कीस' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन सिमर की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ होने लगे हैं। हाल ही में करण जौहर ने भी सिमर भाटिया की तारीफ की थी। लेकिन, अब सिमर के डेब्यू से पहले उनकी मां और अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया के खूबसूरती के चर्चे शुरू हो गए हैं, जो हाल ही में अपने सुपरस्टार भाई के साथ स्पॉट हुईं। अलका, अक्षय कुमार के साथ सिमर की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

चर्चा में अक्षय कुमार की बहन अलका

अक्षय कुमार की बहन अलका आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं और सोशल मीडिया से भी वह दूर हैं। लेकिन, हाल ही में अलका सिमर की डेब्यू फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग में पहुंचीं, जहां अलका ने कैमरे से दूर रहने की कोशिश की, लेकिन अक्षय ने उन्हें फोटोज क्लिक कराने के लिए खींच लिया। अब ये वीडियो सामने आने के बाद हर तरफ अलका की खूबसूरती के चर्चे हो रहे हैं। कई यूजर का तो ये तक कहना है कि अलका किसी एंगल से 55 साल की नहीं लगतीं, वहीं कुछ ने तो ये तक कह दिया कि अगर अलका फिल्मों में होतीं तो भाई की तरह सुपरस्टार होतीं।

इक्कीस की स्क्रीनिंग में पहुंचीं अलका भाटिया

अलका भाटिया हाल ही में मुंबई में रखी गई इक्कीस की स्क्रीनिंग में पहुंचीं, जिसके साथ उनकी बेटी सिमर भाटिया डेब्यू कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सुपरस्टार भाई अक्षय कुमार के साथ पोज दिए। इवेंट के लिए अक्षय ने ब्लू कलर की व्हाइट स्ट्राइप वाली शर्ट पहनी थी और ब्लू जींस पहना था। वहीं अलका ने एक सॉफ्ट एलिगेंट आउटफिट में सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उन्होंने एक व्हाइट पैंट, व्हाइट टॉप पहना था, जिसके ऊपर एक स्ट्राइप्ड शर्ट पहनी थी। अपना लुक उन्होंने नेचुरल मेकअप और एक ऑक्सिडाइज्ड नेकलेस के साथ कम्प्लीट किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अलका की खूबसूरती के मुरीद हुए फैन

अलका भाटिया को देखने के बाद यूजर उनकी खूबसूरती को लेकर उन्हें कॉम्प्लिमेंट दिए बिना नहीं रह पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'अक्षय कुमार की बहन कितनी खूबसूरत हैं।' वहीं एक ने लिखा- 'इतनी खूबसूरत कैसे..?' एक ने लिखा- 'ओएमजी... अक्की की बहन बहुत ही खूबसूरत हैं।' वहीं कुछ का कहना है कि अलका की बेटी सिमर को उन्हीं से खूबसूरती मिली है। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने तो अलका की तुलना कैटरीना कैफ तक से कर दी।

जब पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आईं अलका भाटिया

बता दें, एक समय पर अलका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह चुकी हैँ। 2012 में उन्होंने अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, ये अलका की दूसरी शादी थी और उनके पति उम्र में उनसे 15 साल बड़े थे, जिसके चलते उनकी दूसरी शादी काफी चर्चा में रही। अलका ने 1997 में वैभव कपूर से पहली शादी की थी, जिनके साथ उनकी बेटी सिमर हुईं। लेकिन, कुछ ही सालों में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने तलाक के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया। सालों तक अलका ने अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश की, लेकिन फिर उनकी जिंदगी में बिजनेस टाइकून सुरेंद्र हीरानंदानी आए, जिनसे उन्होंने 2012 में शादी कर ली।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर' की पॉलिटिक्स पर ऋतिक रोशन ने उठाए थे सवाल, अब 'उजैर बलोच' ने दिया जवाब, दिलाई 26/11 की याद

ऐश्वर्या राय का ये 'बेटा' हो गया है इतना बड़ा, कभी मासूमियत से चुराए दिल, 22 साल बाद लगता है हैंडसम हंक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन