1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नाम नहीं, काम से मिलेगी कुर्सी', बेटी नव्या को पापा निखिल नंदा की दो टूक, बोल- नंदा सरनेम से पोजिशन नहीं मिल जाती

'नाम नहीं, काम से मिलेगी कुर्सी', बेटी नव्या को पापा निखिल नंदा की दो टूक, बोल- नंदा सरनेम से पोजिशन नहीं मिल जाती

नव्या नंदा फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित स्टारकिड हैं, लेकिन अब तक उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम नहीं रखे हैं, क्योंकि वह बिजनेस में दिलचस्पी दिखा रही हैं। हाल ही में उनके पिता और एस्कॉर्ट्स कुबोट के चेयरमैन निखिल नंदा ने कंपनी में अपनी बेटी के फ्यूचर को लेकर बात की।

navya nanda- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NAVYANANDA निखिल नंदा, नव्या नंदा।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से हैं। फैंस को इंतजार था कि अपने नाना-नानी और मामा-मामी की ही तरह नव्या भी फिल्मों में धाक जमाएंगे, लेकिन वह अब तक फिल्मों से दूर हैं। फिल्मों से दूर नव्या फिलहाल IIM अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। नव्या ने वर्किंग प्रोफेशनल्स और एंटरप्रेन्योर्स के लिए डिजाइन किए गए इस खास हाइब्रिड MBA प्रोग्राम में दाखिला लिया। ऐसे में ज्यादातर लोगों को उम्मीद है कि नव्या जल्दी ही अपने पिता निखिल नंदा की कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा में अपने पिता का हाथ बटाएंगे। लेकिन, अब एस्कॉर्ट्स कुबोटा के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा ने साफ कर दिया है कि सिर्फ 'नंदा' सरनेम होने की वजह से उनकी कंपनी में किसी को पद नहीं मिलने वाला, फिर चाहे वो उनकी बेटी नव्या नंदा ही क्यों न हों।

कंपनी की प्रगति देखकर मिलती है खुशी- निखिल नंदा

निखिल नंदा ने हाल ही में सृष्टि साहू के साथ बातचीत में एस्कॉर्ट्स कुबोटा के लिए अपने विजन और लगाव के बारे में खुलकर बात की। नंदा ने कहा- 'मुझे इस कंपनी से इतना प्यार है कि मैं ये सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मेरी कंपनी मेरे बाद भी बनी रहे। मेरी इच्छा है कि ये ऑर्गनाइजेशन अगले 200 सालों तक बनी रहे।' निखिल नंदा के अनुसार, वह कंपनी को आज के लिए नहीं बल्कि पीढ़ियों के लिए तैयार कर रहे हैं और उन्हें कंपनी और उसमें काम करने वाले लोगों की प्रगति देखकर उन्हें खुशी मिलती है।

सरनेम से नहीं मिलेगा पद- निखिल नंदा

इसी दौरान निखिल नंदा ने उत्तराधिकार की योजना, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और एस्कॉर्ट्स कुबोटा के भविष्य पर भी खुलकर चर्चा की। बता दें, एस्कॉर्ट्स कुबोटा एक लिस्टेड इंजीनियरिंग और एग्री-मशीनरी कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग 31,000 करोड़ रुपये है। निखिल कहते हैं कि भले ही उनके बच्चे (नव्या नंदा और अग्स्त्य नंदा) भविष्य में एस्कॉर्ट्स कुबोटा के साथ मिलकर नंदा फैमिली के शेयरहोल्डर इंटरेस्ट को रिप्रिजेंट करेंगे, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उन्हें कंपनी में ऑपरेशनल रोल्स अपने आप मिल जाएंगे, इसके लिए उन्हें खुद को साबित करना होगा। नंदा के अनुसार, कंपनी में किसी को भी सरनेम के दम पर पद नहीं मिलेगा।

कंपनी में बेटी नव्या की भूमिका को लेकर कही ये बात

निखिल नंदा ने आगे कंपनी में अपनी बेटी नव्या नंदा की भूमिका के बारे में बात की। वह कहते हैं, "नव्या अब EKL में काफी इंटरेस्ट दिखा रही है, लेकिन सिर्फ इसलिए उन्हें किसी पद का अधिकार नहीं मिल जाता कि उनका सरनेम नंदा है। कंपनी में उसे अपना पद खुद हासिल करना होगा, और मुझे लगता है कि वह ऐसा करेगी और वो भी अपने दम पर।" निखिल नंदा ने बेटी नव्या को "स्मार्ट" और "एम्बीशियस" बताते हुए IIM अहमदाबाद से उनकी हालिया ग्रेजुएशन और मेटा के साथ उनके प्रोफेशनल अनुभव के बारे में भी बात की।

ये भी पढ़ेंः आलोचनाओं के बाद 'पेद्दी' से हटाए गए जाह्नवी कपूर के विवादित सीन, डायरेक्टर बुची बाबू ने दी सफाई- 'मिसलीडिंग हो गया'
6 महीने से नहीं डोली इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी' की बादशाहत, सस्पेंस की खान है 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज

Latest Bollywood News