1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 6 महीने से नहीं डोली इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी' की बादशाहत, सस्पेंस की खान है 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज

6 महीने से नहीं डोली इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी' की बादशाहत, सस्पेंस की खान है 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 09, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 03:51 pm IST

इमरान हाशमी की 7 एपिसोड वाली वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' 6 महीने से राज कर रही है। सस्पेंस का इस सीरीज में फुल डोज मिलने वाला है। कहानी में दम है और कलाकार भी अनुभवी हैं।

emraan hashmi- India TV Hindi
इमरान हाशमी। Image Source : IMDB

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नए शोज की बारिश होती है। अलग-अलग भाषा, अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं, कुछ दर्शकों पर इंपैक्ट छोड़ने में कामयाब होती हैं तो कुछ को पूरी तरह से नजरअंदाज भी कर दिया जाता है। कुछ ही ऐसी कहानियां होती हैं जो महीनों तक दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं और लोग इन्हें बार-बार देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक ऐसी ही सीरीज है जो पिछले 6 महीने से लगातार ट्रेंडिंग की लिस्ट में बनी हुई है। ये घूम फिर कर टॉप 10 नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग में जगह बना ही लेती है। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, ये कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी स्टारर 'तस्करी' है, जो सस्पेंस और थ्रिलर का बेजोड़ मेल है। सीरीज की कहानी आपको आखिरी एपिसोड तक बांधे रखेगी और आप एक पल के लिए भी अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे।

क्या है वेब सीरीज की कहानी?

'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' नाम से ही आप समझ गए होंगे कि कहानी किस दिशा जाएगी। सीरीज में इमरान हाशमी एक कस्टम अफसर के रोल में हैं, जो सस्पेंशन के बाद दोबारा पोस्टिंग हासिल करता है और उसका मकसद विदेशी तस्करी को रोकना है। ये करना इतना आसान नहीं होता, इस लड़ाई में उसका साथ दो और अफसर भी देते हैं, जिसमें से एक ही मौत भी हो जाती है। कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और हर पल सस्पेंस और गहरा हो जाता है। अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए चूहे-बिल्ली का खेल देखने को मिलेगा। इस सीरीज में आपको ऐसी-ऐसी चीजें दिखेंगी कि आप सोच में पड़ जाएंगे कि इन चीजों की भी तस्करी होती है।

सीरीज की कास्ट

वेब सीरीज में शानदार एक्टर्स की स्टारकास्ट है। इमरान हाशमी लीड रोल में हैं, जिन्होंने कस्टम अफसर अर्जुन मीणा का रोल निभाया है। उनका रोल काफी संजीदा है। इमरान के अलावा टीवी शो 'उतरन' फेम नंदिश सांधू लीड रोल में हैं। शरद केलकर और अनुराग सिन्हा मुख्य विनेल के रोल में हैं। मजील खान, जोया अफरोज, अमृता खानविलकर , फ्रेडी दारूवाला भी अहम किरदार निभा रहे हैं। 7 एपिसोड वाली इस सीरीज में एक्टर का काम आपका दिल जीत लेगा।

IMDb पर तगड़ी रेटिंग

क्राइम-थ्रिलर जॉनर की ये वेब सीरीज 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। IMDb पर इस सीरीज को 7.1 रेटिंग मिली है। नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज मौजूद है और लगातार 6 महीने से इसका ट्रेंडिंग में बने रहना ये साबित करता है कि ये कितनी कमाल की है। अगर आपको इमरान हाशमी का नया अंदाज, टशन और दमदार कहानी में उनका दमदार रोल देखना है कि आप इस सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में एड कर सकते हैं। सॉलिड थ्रिलर के शौकीन लोगों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें:  New OTT Release: इस हफ्ते मचेगा मनोरंजन का धमाल, अक्षय की हॉरर-कॉमेडी से लेकर सूर्या के एक्शन तक, रिलीज हो रही हैं शानदार फिल्में-सीरीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन