1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. New OTT Release: इस हफ्ते मचेगा मनोरंजन का धमाल, अक्षय की हॉरर-कॉमेडी से लेकर सूर्या के एक्शन तक, रिलीज हो रही हैं शानदार फिल्में-सीरीज

New OTT Release: इस हफ्ते मचेगा मनोरंजन का धमाल, अक्षय की हॉरर-कॉमेडी से लेकर सूर्या के एक्शन तक, रिलीज हो रही हैं शानदार फिल्में-सीरीज

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 08, 2026 02:03 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 02:03 pm IST

ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते सस्पेंस, एक्शन, रोमांस, हॉरर कॉमेडी और थ्रिलर वेब सीरीज और फिल्में आपको ओटीटी पर देखने को मिलेंगी। इस हफ्ते लिस्ट में क्या-क्या नया है जानें।

OTT- India TV Hindi
अक्षय और सूर्या। Image Source : IMDB

नए हफ्ते के साथ ही नई ओटीटी रिलीज भी तैयार हो गई हैं। इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। ये सभी अलग-अलग जोनर की होने वाली हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टाक, प्राइम वीडियो और जी 5 पर इस हफ्ते कंटेंट की धमक सुनने को मिलेगी। ये हफ्ता मनोरंजन से पूरी तरह भरा रहने वाला है, एक्शन, ड्रामा, रोमांस, हॉरर कॉमेडी, थ्रिलर और सस्पेंस सब तरह के कंटेंट से इस हफ्ते फैंस का दिल बहलेगा। अली फजल, अक्षय कुमार, सू्र्या, शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे इस हफ्ते की लिस्ट में नए शोज और फिल्मों के चेहरे हैं।

भूत बंगला

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, जिन्होंने अर्जुन आचार्य का किरदार निभाया है और पूरी कहानी इसी किरदार के इर्द-गिर्द है। उसे मंगलपुर के एक गांव में अपने पुरखों के भूतिया महल के बारे में पता चलता है और वह अपनी बहन की शादी वहीं करने का फैसला करता है। हालांकि ये सब इतना आसान नहीं होता वह भूतों के साये, परिवार की उलझनों और मजेदार गड़बड़-घोटालों में फंस जाता है। फिर जो होता है वो मजेदार है। ये फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 12 जून 2026

राख

प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज 1978 में गीता और संजय चोपड़ा के मर्डर और किडनैपिंग के असली केस पर आधारित है। 1970 के दशक के आखिर की दिल्ली पर आधारित इस फिल्म में अली फजल ने जयप्रकाश का रोल निभाया है, जो बेरहम अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार खोजबीन करता है। इस वेब सीरीज में सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर अहम किरदार निभा रहे हैं।
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 12 जून 2026

मां है ना

'मां है ना' शिल्पा शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला कुकिंग रियलिटी शो है, जिसमें Gen-Z सेलिब्रिटीज और उनकी मां शिरकत करेंगी। शो में उनके बीच रिश्ते को दिखाया जाएगा। साथ ही यह उनकी प्यारी नोक-झोंक को भी पेश करेगा।

कहां देखें: जी 5
रिलीज डेट: 12 जून 2026

दृढ़म

मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म विजय राधाकृष्णन की कहानी दिखाती है, जिसका रोल शेन निगम ने निभाया है, जो एक नए सब-इंस्पेक्टर हैं और कुझिनिलम नाम के एक शांत गांव में पोस्टेड हैं, लेकिन कहानी में तब मोड़ आता है जब वह मर्डर, डकैती और बढ़ते पब्लिक प्रेशर के उलझे हुए जाल में फंस डाता है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। अब ये मलयालम फिल्म हिंदी में भी दस्तक दे रही है।

कहां देखें: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 12 जून 2026

एवरी ईयर आफ्टर

8 एपिसोड वाली यह रोमांटिक ड्रामा सीरीज कार्ली फॉर्च्यून के बेस्ट-सेलिंग नॉवेल 'एवरी समर आफ्टर' पर आधारित है। कहानी दो बचपन के दोस्तों के बारे में है जो एक उलझी हुई स्थिति में फंस जाते हैं और प्यार और सोलमेट के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाने लगते हैं।

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 10 जून 2026

तारकटा

आप बंगाली सीरीज 'तारकटा' भी इस हफ्ते देख सकते हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो 12 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। इसमें विक्रमादित्य, राजकुमार सरकार और मियांग चांग लीड रोल निभा रहे हैं।
कहां देखें: जी 5
रिलीज डेट: 10 जून 2026

करुप्पु

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी के पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई और फिल्म ने अच्छी बॉक्स ऑफिस कमाई भी की। अब ये एक्शन ड्रामा फिल्म 12 जून से प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी। आरजे बालाजी निर्देशित इस फिल्म को सुपरस्टार में अच्छा रिव्यू मिला है।

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 10 जून 2026

ये भी पढ़ें: Peddi Vs Bandar: राम चरण के आगे हवा हुई बॉबी देओल की भौकाल, कमाई में दिखा जमीन आसमान का फर्क, 'पेड्डी' की 233 करोड़ी कमाई ने बदला खेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन