1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Peddi Vs Bandar: राम चरण के आगे हवा हुई बॉबी देओल की भौकाल, कमाई में दिखा जमीन आसमान का फर्क, 'पेड्डी' की 233 करोड़ी कमाई ने बदला खेल

Peddi Vs Bandar: राम चरण के आगे हवा हुई बॉबी देओल की भौकाल, कमाई में दिखा जमीन आसमान का फर्क, 'पेड्डी' की 233 करोड़ी कमाई ने बदला खेल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 08, 2026 10:33 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 10:33 am IST

'बंदर' और 'पेड्डी' दोनों बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स से तारीफें मिलीं, लेकिन क्या बॉक्स ऑफिस पर दोनों कमाल कर पाईं? राम चरण की फिल्म का बोलबाला देखने को मिल रहा है, लेकिन बॉबी की फिल्म रेस में काफी पीछे छूट गई।

Peddi Vs Bandar- India TV Hindi
राम चरण और बॉबी देओल। Image Source : IMDB

'बंदर' और 'पेड्डी' बीते हफ्ते की दो बड़ी रिलीज मानी जा रही थीं। दोनों ही फिल्मों की कमाई पर लोगों की खास नजर बनी हुई थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा था कि राम चरण 'पेड्डी' रिलीज के पहले दिन से ही बंपर कमाई शुरू कर देगी और ऐसा ही देखने को मिला भी, वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल की फिल्म काफी पीछे छूट गई है और अब पूरी तरह रेस से बाहर है। दोनों फिल्मों के बीच अब कोई कॉम्पिटिशन नहीं रह गया है। 'पेड्डी' के आगे 'बंदर' की भौकाल' हवा हो गई है। बॉबी देओल को पछाड़ राम चरण की धूम सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है। दोनों के बीच कमाई के कमाई में 230 करोड़ का सीधा फर्क है।

चार दिन में 'पेड्डी' की कमाई

चार दिनों से बुची बाबू के निर्देशन में बनी राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेड्डी' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। चौथे दिन पेड्डी ने 9068 शो से ₹31.90 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹187.02 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹157.15 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने चौथे दिन ₹4 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹46.00 करोड़ हो गया है। इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹233.02 करोड़ हो गया है। फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा तेलुगु भाषा में हो रही है, जबकि ये फिल्म पैन इंडिया रिलीज है और इसे पांच भाषाओं, तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।

हर दिन 'पेड्डी' की कमाई

बुधवार को फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट होस्ट किया गया था, जिसमें फिल्म की कमाई 18.50 करोड़ रुपये रही, रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म की कमाई 51 करोड़ रुपये हुई। दूसरे दिन की कमाई काफी घट गई थी, शुक्रवार को फिल्म ने 26.90 करोड़ रुपये ही कमाई। इसके बाद शनीवार को ये आंकड़ा बढ़ा और 28.85 करोड़ पहुंच गई। चौथे दिन कमाई में और इजाफा देखने को मिला और इसकी कमाई 31.90 करोड़ रुपये हुई। 

'बंदर' की कमाई

'पेड्डी' के एक दिन बाद 'बंदर' रिलीज हुई, अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म को पर्दे पर आए सिर्फ 3 दिन ही हुए हैं। फिल्म की कमाई बेहद धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। फिल्म की कमाई एक करोड़ रुपये तीसरे दिन रही है और इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.94 करोड़ रुपये हो गया है, वहीं भारत में नेट कमाई सिर्फ 2.45 करोड़ रुपये ही है। पहले दिन फिल्म मे 50 लाख की कमाई की । दूसरे दिन भी कमाई एक करोड़ के पार नहीं पहुंचीं और आंकड़ा सिर्फ 95 लाख रहा। तीसरे दिन जैसे तैसे फिल्म 1 करोड़ कमा पाई।

ये भी पढ़ें:  भक्ति में लीन हुईं रवीना टंडन, चेहरा छिपाए की ऋषिकेश की सैर, खूब लगाए जयकारे, सादगी जीत रही दिल

क्या फिर होगी दीपिका कक्कड़ की सर्जरी? कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस की पहले हुए दो ऑपरेशन, अब पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन