1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलोचनाओं के बाद 'पेद्दी' से हटाए गए जाह्नवी कपूर के विवादित सीन, डायरेक्टर बुची बाबू ने दी सफाई- 'मिसलीडिंग हो गया'

आलोचनाओं के बाद 'पेद्दी' से हटाए गए जाह्नवी कपूर के विवादित सीन, डायरेक्टर बुची बाबू ने दी सफाई- 'मिसलीडिंग हो गया'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 09, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 04:31 pm IST

डायरेक्टर बुची बाबू सना 'पेद्दी' की रिलीज के बाद से ही ट्रोल्स से घिरे हुए हैं। जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर मचे बवाल के बाद अब बुची बाबू ने पेद्दी के पीछे की असली प्रेरणा, ग्रामीण भारत की छिपी हुई क्षमता के बारे में बताया और साथ ही ये खुलासा किया कि जाह्नवी कपूर वाले ट्रैक के साथ क्या गलत हुआ।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर। Image Source : YOUTUBE/T-SERIES

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। 5 ही दिनों में ये फिल्म वर्ल्डवाइड 230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता के साथ-साथ इसमें जाह्नवी कपूर के सीन की भी खूब चर्चा हो रही है। 'पेद्दी' में जाह्नवी के सीन्स को जिस तरह फिल्माया गया है, उसे देखने को बाद लोग एक्ट्रेस और फिल्ममेकर्स को निशाने पर ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को फिल्म में ओवर सेक्शुअलाइज्ड और प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया गया है। जाह्नवी के सीन्स को लेकर दर्शक लगातार नाराजगी जता रहे थे, जिस पर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने माफी भी मांग ली थी और अब उन्होंने एक नए बयान में बताया है कि 'पेद्दी' में जाह्नवी के कुछ विवादित सीन हटा दिए गए हैं।

पेद्दी से हटाए गए जाह्नवी के विवादित सीन- बुची बाबू

'स्क्रीन' से बात करते हुए बुची बाबू ने 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के रोल और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा- 'मेरे हिसाब से, पेद्दी में बहुत से लोगों ने जाह्नवी के सीन को एक अच्छी कहानी में गैर-जरूरी कैरेक्टर समझ लिया। फिल्म में मैंने अलग और बोल्ड तरीका अपनाया, क्योंकि पेद्दी दूर-दराज के इलाके में पहाड़ों में बसी एक जगह से आता है। मैं उस किरदार को असली और रॉ दिखाना चाहता था, मगर मैं इसे बाद में ठहराना भी चाहता था। वो ऐसा इसलिए है, क्योंकि वो ऐसे ही माहौल में पला-बढ़ा है।'

कुछ शॉट भ्रामक हो गए- बुची बाबू

बातचीत के दौरान बुची बाबू ने माना कि जाह्नवी के सीन्स में उनसे गलती हुई थी और अब उन्होंने अपनी गलती सुधार ली है। उन्होंने कहा, 'इस प्रक्रिया में, कुछ शॉट्स मिसलीडिंग हो गए थे। हमने अपनी इस गलती को सुधारने के लिए फिल्म से उन सीन्स को हटा दिया है।' बता दें, पेद्दी की रिलीज के बाद से ही फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। आम लोगों के साथ ही कई सेलिब्रिटी भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, जिसके बाद अब डायरेक्टर ने फिल्म से जाह्नवी के विवादित सीन को हटाने का कदम उठाया है।

सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था पोस्ट

'पेद्दी' के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने इससे पहले एक्स पर इस पूरे मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें जाह्नवी कपूर को जरूरत से ज्यादा सेक्सुअल अंदाज़ में दिखाए जाने को लेकर माफी मांगी थी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सिनेमा का मकसद दर्शकों का मनोरंजन करना और उन्हें प्रेरित करना होना चाहुए। इससे किसी को अपमानित या असहजह मसहूस नहीं होना चाहिए। पेद्दी में कुछ सीन्स को मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में पता चला और इसे हमने बेहद गंभीरता से लिया है। मेरे मन में हमेशा महिलाओं के लिए सम्मान रहा है, फिर चाहे वो ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन। हमारा मकसद कभी भी किसी महिला किरदार को सिर्फ़ एक ऑब्जेक्ट की तरह दिखाना या उनका अपमान करना नहीं था।"

दर्शकों से मांगी माफी

अपने पोस्ट में बुची बाबू ने आगे लिखा- "अगर फिल्म के किसी हिस्से को लेकर आपत्ति जताई जा रही है तो हम उठाई जा रही चिंताओं को फिल्म के किसी हिस्से को इस तरह से देखा गया है, तो हम उन सभी चिंताओं को समझते हैं और ईमानदारी से माफी मांगते हैं। दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद, हमने संबंधित हिस्सों में बदलाव का फैसला किया है। कहानीकार के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम बदलते नजरिए और लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें।"

ये भी पढ़ेंः 'लोहे की रॉड से पीटा, बोरी में बंद कर फेंका', मंजरी फडनिस का रो-रोकर बुरा हाल, सोसाइटी के डॉग से बेरहमी पर बिलख पड़ीं एक्ट्रेस

6 महीने से नहीं डोली इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी' की बादशाहत, सस्पेंस की खान है 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन