A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा की तरह चलेगा पंकज त्रिपाठी की बेटी का सिक्का, डेब्यू से करेंगी सारे स्टारकिड्स की छुट्टी, दिखती हैं बेहद हसीन

पापा की तरह चलेगा पंकज त्रिपाठी की बेटी का सिक्का, डेब्यू से करेंगी सारे स्टारकिड्स की छुट्टी, दिखती हैं बेहद हसीन

पंकज त्रिपाठी की तरह ही उनकी बेटी भी एक्टिंग की दुनियां में धाक जमाने जा रही हैं। वो जल्द ही अपनी पहली फिल्म से लोगों को एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी। पंकज की बेटी दिखने में बेहद हसीन हैं। देखें झलक और जानें उनकी पहली फिल्म के बारे में।

Mridula Tripathi pankaj tripathi aashi tripathi- India TV Hindi
Image Source : MRIDULA TRIPATHI/INSTAGRAM बेटी आशी और पत्नी संग पंकज त्रिपाठी।

फिल्म जगत में पंकज त्रिपाठी आज एक ऐसा नाम है, जिसे पहचान की जरूरत नहीं है। बिहार से निकलकर मुंबई तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अपनी मेहनत और कला के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत जगह बना ली। मिर्जापुर के कालीन भैया हों या स्त्री के रुद्र, हर भूमिका में पंकज ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। अब उनकी राह पर उनकी बेटी आशि त्रिपाठी भी चलने को तैयार हैं। पंकज की बेटी ने अभिनय की दुनिया में कदम बढ़ाने का फैसला कर लिया है और खुद पंकज इस शुरुआत को लेकर बेहद खुश हैं।

थिएटर में पंकज की वापसी

लंबे समय बाद पंकज त्रिपाठी दोबारा थिएटर की दुनिया में लौट रहे हैं, जहां से उनका कलाकार बनने का सफर शुरू हुआ था। इस बार वह सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि निर्माता की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्होंने अपनी पत्नी और बिजनेस पार्टनर मृदुला त्रिपाठी के साथ मिलकर रूपकथा रंगमंच नाम का नया बैनर शुरू किया है। इस नए बैनर के तहत उनका पहला प्रोजेक्ट 'लैलाज' नाम का एक नाटक है। इस नाटक में पंकज की 18 वर्ष की बेटी आशि त्रिपाठी अपना स्टेज डेब्यू करेंगी। वह इसमें मुख्य भूमिका निभाकर लाइव दर्शकों के सामने प्रस्तुति देंगी। इस उपलब्धि से उनके माता पिता बेहद उत्साहित हैं।

यहां देखें पोस्ट

इस गाने में आई थीं नजर

बता दें, इससे पहले आशी त्रिपाठी ने 'रंग दारो' गाने में काम किया है। यह गाना आधिकारिक तौर पर 14 मार्च को होली के अवसर पर जारी किया गया था। मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण द्वारा गाया गया 'रंग दारो' अभिनव आर कौशिक द्वारा रचित है। इस गाने में वो पीली साड़ी में नजर आई थीं। आशी के एक्स्प्रेशन्स, चाल-ढ़ाल के लोग मुरीद हो गए थे और यही कहना था कि जब ये फिल्मों में कदम रखेंगी तो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेंगी।

आशि का पहले भी रहा है अनुभव

लैलाज से पहले भी आशि ने अभिनय किया है। फिलहाल अभी भी आशी को उस बड़े ब्रेक का इंतजार है, लेकिन थिएटर से वो एक अच्छी शुरुआत करने जा रही हैं। भले ही वह चर्चाओं से दूर रहती हैं, लेकिन अभिनय के लिए उनकी मेहनत लगातार जारी है। अभी वह थिएटर और संगीत वीडियो में खुद को निखार रही हैं, जबकि उनके चाहने वाले उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Crime 3 की ASI सिमरन रियल में हैं ग्लैमरस डीवा, कभी इमरान हाशमी के किस न करने के चलते मिला फेम

'बीते दिनों दुख बहुत गहरा रहा', पोती आराध्या के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, बोले- जीवन चलता रहता है

Latest Bollywood News