वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' की रिलीज के साथ ही नेटफ्लिक्स पर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सीरीज ने न केवल कहानी के स्तर पर, बल्कि अपने दमदार किरदारों से भी लोगों का दिल जीत लिया है। इस बार स्पॉटलाइट में हैं हरियाणा पुलिस की एएसआई सिमरन मसीह। इस किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है और इसे निभाया है युक्ति थरेजा ने। फ्रेंचाइजी में पहली बार जुड़कर युक्ति ने अपनी एक्टिंग और रियल लाइफ पर्सनैलिटी, दोनों से लोगों का ध्यान खींच लिया है। उनकी एक्टिंग और उनके लुक दोनों की तारीफें हो रही हैं और लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि वो इससे पहले क्या-क्या कर चुकी हैं। गौर करने वाली बात है कि युक्ति को फेम इमरान हाशमी के एक गाने से मिला था।
युक्ति थरेजा का नया अवतार
13 नवंबर को आई 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' ने रिलीज होते ही शानदार रिस्पॉन्स बटोरा। नई कहानी और फ्रेश फेस के बीच युक्ति का किरदार खास तौर पर अलग नजर आता है। हरियाणा में जन्मी युक्ति मूल रूप से मॉडलिंग की दुनिया से आती हैं और टीवी पर अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी मजबूत पहचान बनाई। पहली बार वो टीवी के पर्दे पर एक मॉडलिंग रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल' में नजर आई थीं, जिसके जज मिलंद सोमन और मलाइका अरोड़ा था। बीते साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'मार्को' में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था।
यहां देखें पोस्ट
इस गाने से मिली थी पहचान
वैसे 'मार्को' से पहले युक्ति एक सुपरहिट गाने में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने इमारान हाशमी के अपोजिट दुल्हन का किरदार निभाया था। गाने का नाम था लुट गए और ये उस दौर का टॉप ट्रेंडिंग गाना था। 1.5 बिलियन से भी ज्यादा इस गाने को व्यूज मिले हैं। इमरान हाशमी इस गाने में एक एजेंट के रोल में थे। इमरान को जैसे ही युक्ति किस करने के लिए आगे बढ़ती हैं, वो अपना चेहरा पीछे खींच लेते हैं। इस गाने को आज भी लोग सुनना काफी पसंद करते हैं।
ऑफ-स्क्रीन जिंदगी
रियल लाइफ में युक्ति का अंदाज पूरी तरह मॉडर्न और लक्ज़री से भरा है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालते ही साफ हो जाता है कि वह फैशन और ग्लैमरस स्टाइल की बड़ी शौकीन हैं। उनकी नई तस्वीरें और वीडियो न सिर्फ उनके आत्मविश्वास को दर्शाते हैं, बल्कि उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं। 'दिल्ली क्राइम 3' के बाद युक्ति थरेजा की चर्चा लगातार बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें: 'बीते दिनों दुख बहुत गहरा रहा', पोती आराध्या के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, बोले- जीवन चलता रहता है
कंगना रनौत संग एक ही फिल्म के बाद क्यों चिराग पासवान ने कर दिया था बॉलीवुड को नमस्ते? ये थी असली वजह