1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बीते दिनों दुख बहुत गहरा रहा', पोती आराध्या के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, खास मैसेज में बोले- जीवन चलता रहता है

'बीते दिनों दुख बहुत गहरा रहा', पोती आराध्या के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, खास मैसेज में बोले- जीवन चलता रहता है

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 17, 2025 11:48 am IST,  Updated : Nov 17, 2025 11:48 am IST

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती आराध्या के लिए खास मैसेज लिखा और उनका ये व्लॉग आते ही वायरल हो गया। इस पोस्ट में अमिताभ ने क्या खास बातें लिखी थीं, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

amitabh bachchan aaradhya bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और आराध्या बच्चन। Image Source : AISHWARYARAIBACHCHAN_ARB/INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वो अपने दिल के भाव, अपने परिवार वालों के लिए संदेश और अपनी लाइफ अपडेट साझा करते रहे हैं। वो अपने व्लॉग पर लंबे पोस्ट लिखा करते हैं। बीते दिन भी उन्होंने एक खास पोस्ट साझा किया। दरअसल बीते दिन उनकी पोती आराध्या बच्चन 14 साल की हो गईं। उनके बर्थडे के खास मौके पर अमिताभ ने उन्हें बधाई और इसके साथ ही एक इमोशनल मैसेज साझा किया। उन्होंने जो खास संदेश लिखा वो हर किसी का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आराध्या के लिए खास पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या के लिए खास मैसेज साझा किया। उन्होंने अपने व्लॉग में लिखा, 'नन्ही आराध्या के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, हम सभी के अंदर का बच्चा समय के साथ बड़ा होता है और हम उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं, हम यही प्रार्थना करते हैं और आज उस प्रियजन के जन्म की सुबह हो, ढेर सारी शुभकामनाएं।'

अमिताभ बच्चन ने दिया लाइफ लेसन

अमिताभ बच्चन ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, 'बीते दिनों में इस क्षति का दुख बहुत गहरा रहा है, लेकिन जीवन चलता रहता है, जैसा कि होना चाहिए और जैसा कि जीवन और समय के साथ होता आया है। हमारी प्रार्थनाएं जारी हैं, हम जीते हैं, हम अनुभव करते हैं, हम दृढ़ रहते हैं, दृढ़ रहते हैं और जीवन की कठिनाइयों को पार करते रहते हैं, यही हमारा हिसाब और विश्वास है और यह सिलसिला चलता रहेगा।'

Amitabh bachchan
Image Source : AMITABH BACHCHAN VLOGअमिताभ बच्चन।

अमिताभ ने कहा फैंस को थैक्यू

आमिताभ ने एक दिन बाद भी खास मैसेज लिखा और आराध्या को जन्मदिन की बधाई देने वालों को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लोगों से बर्थडे वाली शाम की तस्वीरें दिखाने के लिए भी कहा। उन्होंने लिखा, 'आराध्या को उसके जन्मदिन 16 नवंबर, 2025 पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति मेरा आभार और प्यार व्यक्तिगत रूप से उत्तर देना बहुत मुश्किल होगा, इसलिए क्षमा करें, लेकिन इसकी बहुत सराहना की जाएगी, काम पर जा रहा हूं और कल शाम की कुछ तस्वीरें शामिल करने की कोशिश करूंगा।'

सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में शामिल हैं आराध्या

बता दें, आराध्या बच्चन सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। वो अपनी मां आराध्या के साथ जब भी नजर आती हैं उनकी तस्वीरें झट से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। आराध्या बच्चन का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। कोई उनकी तुलना मां से करता है तो कोई पापा से। फिलहाल आराध्या अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत संग एक ही फिल्म के बाद क्यों चिराग पासवान ने कर दिया था बॉलीवुड को नमस्ते? ये थी असली वजह

दांव पर लगी है इन 3 फिल्मी स्टार्स की किस्मत, बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के साथ होगा फैसला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन