A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ही नहीं, ये 7 स्टार कपल भी अपने न्यू बॉर्न बेबी संग पहली बार मना रहे हैप्पी वाली दिवाली

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ही नहीं, ये 7 स्टार कपल भी अपने न्यू बॉर्न बेबी संग पहली बार मना रहे हैप्पी वाली दिवाली

ये दिवाली कई स्टार कपल्स के लिए खुशियों के पल लेकर आई है। कई सितारे ऐसे हैं जो पहली बार अपने न्यू बॉर्न बेबीज के साथ दिवाली मना रहे हैं। इस लिस्ट में सिर्फ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ही नहीं, बल्कि कई और सितारे भी शामिल हैं।

raghav parineeti- India TV Hindi
Image Source : PARINEETI CHOPRA INSTAGRAM राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा।

आज दिवाली का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है और इस गूंज बॉलीवुड में भी सुनाई दे रही है। इस साल बॉलीवुड के कई स्टार कपल्स अपने पहले बेबी के साथ दिवाली मना रहे हैं। इनमें सबसे खास है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे का जन्म, जिसने इस त्योहार को और भी खास बना दिया है। इस साल कई सेलेब्स ने पहली बार माता-पिता बनने का सुख पाया, जिससे उनके परिवारों में खुशियों का माहौल छा गया है और ये सभी सितारे पहली बार अपने बेबीज के साथ दिवाली मनाएंगे। यहां देखें इन सितारों की पूरी लिस्ट।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्टूबर, दिवाली से एक दिन पहले अपने बेटे का स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए कहा,'"आखिरकार वह आ गया! हमारा बेटा। अब हमारी ज़िंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। पहले हमारे पास एक-दूसरे थे, अब हमारे पास सब कुछ है।'

कियारा और सिद्धार्थ

बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, जो फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे, इस साल 15 जुलाई को एक बेटी के माता-पिता बने। त्योहार से कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई में अपने बेबी के साथ देखा गया था।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी शादी के करीब दो साल बाद, इस साल 24 मार्च को अपनी बेटी इवारा का स्वागत किया। भले ही केएल राहुल क्रिकेट के चक्कर में व्यस्त हैं, लेकिन यह दिवाली उनके लिए खास है।

अरबाज खान और शूरा

अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान भी इस साल अक्टूबर की शुरुआत में बेटी के जन्म के साथ नए माता-पिता बने। अरबाज के पहले से ही बेटे अरहान हैं, लेकिन यह उनके लिए शूरा के साथ पहली दिवाली है।

सागरिका और जहीर

सागरिका और जहीर भी इस साल अप्रैल में अपने बेटे फतेहसिंह खान के जन्म के साथ माता-पिता बने। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर के साथ इस खुशी की जानकारी दी।

राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट

राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर ने दिसंबर 2024 में अपनी बेटी का स्वागत किया, और इस बार पहली बार साथ में दिवाली मनाई। राधिका ने कुछ दिनों बाद अपनी बेटी को स्तनपान कराते हुए प्यारी तस्वीरें भी साझा कीं।

वरुण कोनिडेला और लावण्या त्रिपाठी

वरुण कोनिडेला और लावण्या त्रिपाठी भी इसी साल पेरेंट्स बने हैं। दोनों ही बेबी के आने के बाद काफी खुश हैं और आज अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: दिवाली की तैयारियों के बीच फूलने लगी भारती सिंह की सांस, दूसरी प्रेग्नेंसी में हुआ ऐसा हाल, एक्ट्रेस ने दी अपडेट

दूध सी सफेद हसीना का दीवाना हो गया था दाऊद इब्राहिम, मजनू बनकर करता था पीछा, फिर रातों-रात छूमंतर हुई एक्ट्रेस

Latest Bollywood News