A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा बनी खतरों के खिलाड़ी, गले में सांप लटकाए आई नजर, एक्ट्रेस को देख निक जोनस ने यूं किया रिएक्ट

प्रियंका चोपड़ा बनी खतरों के खिलाड़ी, गले में सांप लटकाए आई नजर, एक्ट्रेस को देख निक जोनस ने यूं किया रिएक्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें वह अपने गले में सांप लटकाए दिख रही हैं। ये तस्वीरें खिंचवाते वक्त वह बिंदास और बेखौफ नजर आ रही हैं।

priyanka chopra- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@PRIYANKACHOPRA प्रियंका चोपड़ा बनी खतरों के खिलाड़ी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने फैंस के लिए कुछ खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की है, जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पति निक जोनस के साथ कुछ हैरतअंगेज तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपने पुराने और नए शौक की कुछ झलक दिखाई है, जिसमें वह गले में अजगर डालकर हंसते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस प्रियंका ने तस्वीरें खिंचवाईं है, जो उनकी बिंदास और बेखौफ शख्सियत को दिखाता है।

प्रियंका चोपड़ा ने अजगर संग दिए पोज

'देसी गर्ल' ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह और निक जोनस साथ में नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में प्रियंका अपने गले में अजगर डाले हुए दिख रही हैं और वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं, जो यह बताती हैं कि अजगर के साथ फोटो खिंचवाना उनका पुराना शौक है। प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह निक के साथ मौज-मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में प्रियंका अजगर को लाल सर्पेंटी कहकर जोर से हंसती हैं, जबकि निक उनकी प्यार से तारीफ करते हैं। एक्ट्रेस ने इन 9 फोटोज को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'यहां एक थीम है... जो बहुत हल्की-सी है।'

प्रियंका चोपड़ा की बिग बजट अपकमिंग फिल्म

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'द ब्लफ' में दिखाई देने वाली है, जिसमें वह एक समुद्री डाकू के किरदार में नजर आएंगी। दूसरी ओ, वह वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की शूटिंग में लगी हुई है जो जल्द ही खत्म होने वाली है। इसके अलावा, वह निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB29' में महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे।

ये भी पढे़ं-

55 साल की ये एक्ट्रेस नहीं निभाना चाहती थीं मां का किरदार, फिर इस रोल से चमकी किस्मत, पति की सलाह ने बदल दी जिंदगी

52 की उम्र में महिमा चौधरी ने की दूसरी शादी? इस एक्टर संग आईं नजर, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

Latest Bollywood News