1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 52 की उम्र में महिमा चौधरी ने की दूसरी शादी? इस एक्टर संग आईं नजर, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

52 की उम्र में महिमा चौधरी ने की दूसरी शादी? इस एक्टर संग आईं नजर, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

 Published : Oct 30, 2025 07:45 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 07:45 am IST

महिमा चौधरी अपनी अपकमिंग फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' के कारण चर्चा में हैं, जिसमें वह संजय मिश्रा के साथ पोज दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो चर्चा में बना हुआ है।

mahima chaudhry- India TV Hindi
महिमा चौधरी ने की दूसरी शादी Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

महिमा चौधरी का नाम हर जगह चर्चा में है, जिसका कारण उनका नया वीडियो है। दरअसल, हाल ही में एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा है कि 52 की उम्र में महिमा चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है क्योंकि वह दुल्हन लुक में दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा के साथ पोज दे रही थीं। इस वीडियो में एक और जोड़ा भी दिखाई दिया। इस वीडियो में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा एक-दूसरे से बड़े प्यार से बात करते नजर आ रहे हैं। दोनों को इस तरह शादी के जोड़े में अचानक देख सभी हैरान हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

महिमा चौधरी बनीं संजय मिश्रा की दुल्हन

महिमा चौधरी ने सच में दूसरी नहीं शादी नहीं की है, बल्कि यह वीडियो उनका संजय मिश्रा के साथ आने वाली फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का है। प्रमोशन के दौरान महिमा चौधरी दुल्हन के लुक में नजर आई, जबकि संजय मिश्रा दूल्हे के अवतार में दिखाई दिए। इस फिल्म के प्रमोशन की कई तस्वीरें और वीडियो धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। वहीं पैपराजी के सामने संजय और महिमा एक साथ पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट बॉक्स में उनके प्रमोशन करने की स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने पिछले दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें संजय मिश्रा और महिमा चौधरी का लुक देखने को मिला था। साथ ही उनके किरदार का भी खुलासा हुआ था। पोस्टर में एक पचास साल के आदमी की दूसरी शादी का पर्चा छपा दिखाई देता है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'दुल्हन मिल गई है अब तैयार हो जाइए क्योंकि बारात निकलेगी जल्द ही... आपके नजदीकी या थोड़ी दूर सिनेमाघरों से।' इस फिल्म में व्योम और पलक ललवानी भी साथ में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढे़ं-

55 साल की ये एक्ट्रेस नहीं निभाना चाहती थीं मां का किरदार, फिर इस रोल से चमकी किस्मत, पति की सलाह ने बदल दी जिंदगी

शाहरुख खान के गानों में रोमांस फूंकने वाले सिंगर, आज मना रहे 67वां जन्मदिन, बड़बोलेपन ने बिगाड़ी करियर की चाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन