1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 55 साल की ये एक्ट्रेस नहीं निभाना चाहती थीं मां का किरदार, फिर इसी रोल से चमकी किस्मत, पति की सलाह ने बदल दी जिंदगी

55 साल की ये एक्ट्रेस नहीं निभाना चाहती थीं मां का किरदार, फिर इसी रोल से चमकी किस्मत, पति की सलाह ने बदल दी जिंदगी

 Published : Oct 30, 2025 07:05 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 07:12 am IST

45 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस को 36 साल के हीरो की मां का रोल ऑफर हुआ था। शुरुआत में तो उन्होंने इनकार कर दिया, लेकिन पति के समझाने के बाद हां कह दिया और इसी किरदार ने उन्हें स्टार बना दिया।

Ramya Krishnan- India TV Hindi
राम्या कृष्णन Image Source : INSTAGRAM/@MERAMYAKRISHNAN

एसएस राजामौली की 'बाहुबली' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर है जो भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्म है। 2015 में रिलीज हुई 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 2017 में रिलीज हुई 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज भी बने हुए हैं। फिल्म की कहानी, सेट, सीन्स और संगीत सभी बेहतरीन थे। प्रभास,  राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों ने अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन, इस फिल्म का सबसे बेहतरीन किरदार राजमाता शिवगामी देवी का था, जिनका किरदार राम्या कृष्णन ने निभाया था। इस किरदार के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है, जिसने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई।

राजमाता बन छा गईं थी ये साउथ एक्ट्रेस

'बाहुबली' में राजमाता शिवगामी का किरदार कहानी की जान है। वह सिर्फ एक रानी नहीं थीं, बल्कि दया और न्याय की प्रतिमूर्ति भी थीं। राम्या कृष्णन ने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि दर्शकों को सचमुच माहिष्मती की रानी जैसा एहसास हुआ। इस फिल्म में उनका किरदार देख लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई इतने अच्छे से रानी का रोल निभा सकता है। उनका हिट सीन, जिसमें वह एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ में मशाल लिए आगे बढ़ती हैं। वह आज भी देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उनकी आंखों में गुस्सा, चेहरे पर शांति और आवाज का भारीपन सभी ने इस किरदार में जान डाल दी।

जब राम्या शिवगामी का किरदार निभाने नहीं चाहती थीं

राम्या कृष्णन ने बताया कि शुरुआत में वह 'बाहुबली' करने से हिचकिचा रही थीं। उस समय वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं और उनका बेटा बहुत छोटा था। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि यह बस एक और पीरियड ड्रामा होगी। हालांकि, उनके पति ने उन्हें समझाया कि यह कोई साधारण फिल्म नहीं है, बल्कि एक मशहूर निर्देशक का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि एसएस राजामौली जैसे फिल्म निर्माता के साथ काम करने का मौका बार-बार नहीं मिलता।

ये भी पढे़ं-

शाहरुख खान के गानों में रोमांस फूंकने वाले सिंगर, आज मना रहे 67वां जन्मदिन, बड़बोलेपन ने बिगाड़ी करियर की चाल

BB 19: पहले कुनिका और फिर फरहाना, कप्तानी के जहरीले फेर में उलझे मृदुल तिवारी, बहा दी आंसुओं की नदी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन