बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता रोशन ने आज अपनी 55वीं एनिवर्सरी मनाई है। राकेश रोशन ने इस मौके पर अपनी पत्नी संग क्यूट तस्वीरें शेयर कर खूब प्यार लुटाया है। रोशन ने इंस्टाग्राम पर पिंकी रोशन के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'हमने शादी के 55 साल पूरे कर लिए हैं और हम आज भी एफिल टावर से भी ज्यादा मजबूत हैं। हमारी सालगिरह मुबारक हो।' पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों और दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई दी। अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, 'आप दोनों को सालगिरह मुबारक हो। हमेशा प्यार और दुआएं।" वहीं उनकी बेटी सुनैना ने लिखा, "मेरी धड़कनें।'
1971 में रचाई थी शादी
इस दंपति का विवाह 1971 में हुआ था। पिंकी रोशन फिल्म निर्माता जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं। उनके दो बच्चे हैं, सुनैना रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन। राकेश रोशन ने सबसे पहले एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई और 1970 और 1980 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। बाद में वे हिंदी सिनेमा के सफल फिल्म निर्माताओं में से एक बन गए। उनके निर्देशन में बनी फिल्मों में खुदगर्ज, खून भरी मांग, किशन कन्हैया, करण अर्जुन, कहो ना... प्यार है, कोई... मिल गया और कृष फ्रैंचाइजी शामिल हैं। इस बीच, रोशन परिवार नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है। उनके बेटे, अभिनेता ऋतिक रोशन 'कृष 4' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। इस सुपरहीरो फिल्म को यश राज फिल्म्स राकेश रोशन के सहयोग से बना रही है। ऋतिक फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी करेंगे। इसके अलावा ऋतिक मुंबई में बनी थ्रिलर फिल्म 'स्टॉर्म' के साथ निर्माता के रूप में ओटीटी स्पेस में भी प्रवेश कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट प्राइम वीडियो के लिए बनाया जा रहा है।
परिवार पर बन चुकी है डॉक्यूमेंट्री
बता दें कि ऋतिक रोशन का परिवार फिल्मी सितारों और कलाकारों से भरा पड़ा है। ऋतिक के पिता खुद भी एक दिग्गज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ ही उनके चाचा भी संगीत की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वहीं ऋतिक भी बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए हैं। हालांकि ऋतिक की बहन फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर भी हैं। ऋतिक के परिवार पर नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है जिसका टाइटल है 'द रोशन्स' और इसे 2024 में रिलीज किया गया था।
ये भी पढ़ें- क्या लौटने वाला है इमरान हाशमी का पुराना दौर? 19 साल बाद रिलीज हो रहा फिल्म का सीक्वल
'राजा शिवाजी' में इतिहास के साथ हुई छेड़छाड़? रितेश देशमुख ने दिया आरोपों का जवाब, 'वाघ नख' विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Latest Bollywood News