बॉलीवुड में इमरान हाशमी का एक दौर रहा है जब उनकी रोमांटिक फिल्में और शानदार गाने लोगों के दिलों पर राज किया करते थे। साल 2007 में इमरान हाशमी की एक फिल्म आवारापन रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गानों से लेकर एक्टिंग तक ने लोगों से खूब प्यार बटोरा था। अब इमरान हाशमी की इस फिल्म का सीक्वल यानी 'आवारापन 2' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है।
इस फिल्म से होगी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत
निर्माता विशेष भट्ट, इमरान हाशमी और दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर आवारापन 2 की दुनिया की एक झलक दिखाते हुए 14 अगस्त, 2026 की तारीख को कैलेंडर में अंकित कर दिया। हालांकि आवारापन 2 स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत पर रिलीज़ हो रही है, लेकिन इसे बिना किसी रुकावट के रिलीज होने का फायदा नहीं मिलेगा। आवारापन 2 का मुकाबला सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा' से होगा। सनी देओल अभिनीत विभाजन पर आधारित इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है और यह इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हालांकि, आवारापन 2 के निर्माताओं ने लाहौर 1947 से एक दिन पहले अपनी फिल्म रिलीज करके सीधे टकराव से बचने की कोशिश की थी।
सुपरहिट रहा था फिल्म का पहला पार्ट
आवारापन 2 को समर्थन देने के अपने विजन के बारे में बात करते हुए, निर्माता विशेष भट्ट कहते हैं, 'आवारापन एक ऐसी भावना है जो इतनी विशाल है कि यह बड़े पर्दे के लिए ही बनी है। इसमें विदेशी लोकेशन और भव्य दृश्य भी हैं, लेकिन मूल रूप से, यह शक्तिशाली किरदारों और समृद्ध संगीत के साथ परतदार कहानी कहने के हमारे मूल सिद्धांतों पर आधारित है। इमरान ने शिवम के दर्द को इतनी गहराई से महसूस किया कि उन्होंने पल भर में किरदार में ढल गए। और दिशा पटानी के हमारे साथ जुड़ने से फिल्म की दुनिया में नई संभावनाएं खुल गईं।' 2007 की क्लासिक फिल्म 'अवारपन' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इस बार वे सीक्वल के लिए वापस नहीं लौट रहे हैं। सूरी की जगह नितिन कक्कर (फिल्मिस्तान) ने फिल्म का निर्देशन किया है और बिलाल सिद्दीकी (बैड्स ऑफ बॉलीवुड) ने पटकथा लिखी है। क्या 'अवारपन 2' आखिरकार इमरान हाशमी के बॉक्स ऑफिस पर चल रहे निराशाजनक दौर को तोड़ पाएगी? यह तो समय ही बताएगा।
ये भी पढ़ें- 'राजा शिवाजी' में इतिहास के साथ हुई छेड़छाड़? रितेश देशमुख ने दिया आरोपों का जवाब, 'वाघ नख' विवाद पर तोड़ी चुप्पी