रिपोर्ट के बुताबिक समारोह में लगभग 50 मेहमान शामिल हुए, जिनमें से 20 जोड़े के सबसे करीबी दोस्त हैं।
Image Source : TWITTER/ @KOHLIFIEDGALRanbir Alia
रणबीर कपूर और उनकी लव लेडी आलिया भट्ट की फाइनली शादी हो गई है। दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। शादी में दोनों के परिवार के लोग और खास फ्रेंड्स शामिल रहे। इस दौरान सैफ और करीना ने अपने नवाबी लुक से महफिल लूटी।
रिपोर्ट के बुताबिक समारोह में लगभग 50 मेहमान शामिल हुए, जिनमें से 20 जोड़े के सबसे करीबी दोस्त हैं।
ये किसी से छुपा नहीं है कि भोजन कपूर खानदान की आधारशिला है और परंपरा को ध्यान में रखते हुए, शादी का मेनू उपस्थित लोगों के अनुसार ही रखा गया था, जहां मेहमानों को परोसे जाने वाले खाने में तंदूरी चिकन से लेकर दाल मखनी तक सब कुछ रहा, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के लिए स्पेशल वेगन बर्गर स्टॉल लगाया गया।
अभिनेत्री और उनकी बीएफएफ अनुष्का वेज बर्गर की दीवानी हैं। इसलिए, दुल्हन के स्वाद को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाया गया। शादी में भारतीय व्यंजनों के अलावा फ्यूजन फूड और सुशी स्टेशन भी रहा। वह सुशी काउंटर रणबीर के लिए है क्योंकि उन्हें सुशी से बेहद लगाव है।