1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KGF: Chapter 2 Twitter Review: रॉकी को मिल रहा है फैंस का जबरदस्त प्यार, संजय संग यश के सीन देख लोग हैरान

KGF: Chapter 2 Twitter Review: रॉकी को मिल रहा है फैंस का जबरदस्त प्यार, संजय संग यश के सीन देख लोग हैरान

 Published : Apr 14, 2022 08:55 am IST,  Updated : Apr 14, 2022 08:55 am IST

केजीएफ 2 आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। यश और संजय दत्त के साथ के सीन देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

KGF: Chapter 2 Twitter Review- India TV Hindi
KGF: Chapter 2 Twitter Review Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • KGF 2 में संजय दत्त और रवीना टंडन भी अहम रोल में हैं।
  • KGF 2 में यश और संजय दत्त के सीक्वेंस की खूब तारीफ हो रही है।

चैप्टर 1 के 5 साल बाद, मोस्ट अवेटेड केजीएफ का सीक्वल केजीएफ: चैप्टर 2 ने रिलीज होते ही कमाल कर दिया। आज सुबह-सुबह ही फिल्म रिलीज हो गई और फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फैंस रॉकी के किरदार को परदे पर दोबारा देखने के लिए काफी उत्साहित थे और जब फिल्म आई तो रिलीज होते ही हाउसफुल हो गई। यह फिल्म भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है, कल रिलीज हुई थलपति विजय के बीस्ट को पछाड़कर पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाल मचा रही है।

सोनम कपूर के घर में काम करने वाली नर्स ने पति संग मिलकर की थी चोरी, पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार

केजीएफ: चैप्टर 2 देखने के बाद, कई नेटिज़न्स ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किए। इसे फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से अच्छी समीक्षा मिल रही है। लोग इसे बेस्ट सीक्वल का खिताब भी दे रहे हैं।

आलिया के स्पेशल डे पर मिकी कॉन्ट्रैक्टर करेंगे एक्ट्रेस का मेकअप, पहले इन बॉलीवुड हस्तियों को कर चुके हैं तैयार

रॉकी के रूप में यश की शानदार एक्टिंग, निर्देशन और कहानी की तारीफ हो रही है। खासकर रॉकी भाई के रूप में यश के इंट्रोडक्शन सीन ने फैंस का दिल जीत लिया है। संजय दत्त और रवीना टंडन का काम भी सराहनीय है और दोनों का काम कीफ अच्छा है। संजय और यश के सीक्वेंस KGF: चैप्टर 2 का मुख्य आकर्षण है। रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी को भी खूब तारीफें मिल रही हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए।

यहां देखें ट्विटर रिएक्शन:

मेहंदी सेरेमनी में गूंजा आलिया की फिल्म का गाना 'दिलबरो', प्लेलिस्ट में इन गानों को भी मिली जगह

प्रकाश राज, रामचंद्र राजू, अच्युत कुमार, मालविका अविनाश, वशिष्ठ एन सिम्हा, बी सुरेशा, ईश्वरी राव, और राव रमेश, फिल्म में सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल को कन्नड़ के अलावा तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में डब किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन