1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई की बारिश में कार छोड़ रणदीप हुड्डा ने पकड़ी मेट्रो, मास्क से छुपाया चेहरा, वीडियो वायरल

मुंबई की बारिश में कार छोड़ रणदीप हुड्डा ने पकड़ी मेट्रो, मास्क से छुपाया चेहरा, वीडियो वायरल

रणदीप हुड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। मुंबई की तेज बारिश में ट्रैफिक से बचने के लिए अभिनेता ने कार छोड़कर मेट्रो पकड़ ली और अपनी पहचान छुपाने के लिए अभिनेता ने मास्क पहन रखा था।

randeep hooda- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BOLLYTELLYBUZZ मुंबई मेट्रो में रणदीप हुड्डा।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मॉनसून दस्तक दे चुका है और मॉनसून की पहली बारिश ने ही जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है तो कई जगह बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर जमीन पर आ गिरे हैं। लेकिन, मॉनसून के आने से लोग काफी खुश हैं। कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर मॉनसून के आने पर खुशी जाहिर की है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मुंबई में कई घंटों से जारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है और इससे ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में रणदीप हुड्डा ने समय बचाने के लिए लग्जरी कार छोड़ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने का फैसला किया।

शूट के लिए अंधेरी ईस्ट गए थे रणदीप हुड्डा

बताया जा रहा है कि रणदीप हुड्डा शूटिंग के चलते अंधेरी ईस्ट गए थे। इसी बीच मुंबई में जोरदार बारिश हो गई और सड़कों पर जाम लग गया। काम खत्म करने के बाद रणदीप हुड्डा ने तेज बारिश और सड़कों के ट्रैफिक से बचने के लिए कार छोड़ मेट्रो में सफर का रास्ता चुना, जो उनके लिए घर पहुंचने का तेज और ज्यादा सुविधाजनक रास्ता था। पहचान छुपाने के लिए एक्टर ने अपना मुंह मास्क से छुपा लिया, लेकिन इसके बाद भी फैंस के नजरों ने उन्हें पहचान लिया और कई ने एक्टर का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

रणदीप हुड्डा ने की मेट्रो की सवारी

सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें अभिनेता को मेट्रो की सवारी का मजा लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रणदीप ब्लैक जींस, भूरे रंग की टी-शर्ट और जैकेट पहने मेट्रो में खड़े नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने मास्क से अपना चेहरा ढका था ताकि उन्हें देखने के बाद लोगों में किसी भी तरह की अफरातफरी न मचे। एक्टर की ये सादगी देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

रणदीप हुड्डा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ऑपरेशन खुकरी' में नजर आएंगे, जो साल 2000 में सिएरा लियोन में 233 भारतीयों को बंधक बनाए जाने की सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा मेजर जनरल पाल पुनिया की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह श्रद्धा कपूर 'ईथा' में भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे और 'पचहत्तर का छोरा' में लीड रोल निभाते दिखेंगे। पिछले दिनों रणदीप 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' में नज आए थे, जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की भूमिका से दर्शकों के दिल जीते।

ये भी पढ़ेंः क्यों रणदीप हुड्डा ने ठुकरा दिया था 800 करोड़ी फिल्म का ऑफर? अब 1 साल बाद खुद बताई पूरी वजह
सीजन 2 के साथ धमाकेदार वापसी कर रही सीरीज, जियो हॉटस्टार पर देगी दस्तक, रणदीप हुड्डा जमाएंगे रंग

Latest Bollywood News