1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. सीजन 2 के साथ धमाकेदार वापसी कर रही सीरीज, जियो हॉटस्टार पर देगी दस्तक, रणदीप हुड्डा जमाएंगे रंग

सीजन 2 के साथ धमाकेदार वापसी कर रही सीरीज, जियो हॉटस्टार पर देगी दस्तक, रणदीप हुड्डा जमाएंगे रंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 14, 2026 07:44 am IST,  Updated : May 14, 2026 07:44 am IST

जियो हॉटस्टार पर रणदीप हुड्डा की सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन रिलीज हो रहा है। नए सीजन के लिए फैन्स भी काफी उत्साहित हैं।

Inspector Avinash- India TV Hindi
इंस्पेक्टर अविनाश Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@RANDEEPHOODA

ओटीटी पर एक दमदार सीरीज अपने सीजन 2 के साथ वापसी कर रही है। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा पुलिस की वर्दी पहने गुंडों की अकड़ निकालते दिखने वाले हैं। इस सीरीज का नाम है इंस्पेक्टर अविनाश और इसका पहला सीजन भी सुपरहिट रहा था। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन 15 मई से जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाला है। फैन्स इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। OTT प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेलर शेयर करके इसकी पुष्टि की है और ट्रेलर भी बीते दिनों रिलीज कर दिया था। ट्रेलर के साथ लिखा है, ‘इस बार खेल बड़ा, दुश्मन खतरनाक, पर इंस्पेक्टर अविनाश करेगा सबका अंत।’ पहले सीज़न में कुल 8 दमदार एपिसोड थे, जबकि दूसरे सीज़न के एपिसोड की संख्या अभी जारी नहीं की गई है।

क्या है सीरीज की कहानी?

उत्तर प्रदेश में 1990 के दशक के उत्तरार्ध (1997-1998) की पृष्ठभूमि पर आधारित, इंस्पेक्टर अविनाश उत्तर भारत के सबसे अशांत दौर में अवैध हथियार गिरोहों और शक्तिशाली आपराधिक नेटवर्कों के खिलाफ एक सुपर-कॉप के अथक संघर्ष की कहानी है, जब अपराध, माफिया और अवैध हथियार तस्करी चरम पर थी। अविनाश मिश्रा, एक तेजतर्रार और बुद्धिमान पुलिस इंस्पेक्टर, को इन अपराधों को रोकने और शांति बहाल करने के लिए एक नए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का नेतृत्व करने का दायित्व सौंपा जाता है।

खुद ही मुश्किलों में फंस जाता है हीरो

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 पुलिस अधिकारी की अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमता है। अपने बेटे के हत्या के मामले में फंसने के बाद, अविनाश मिश्रा को व्यवस्था द्वारा धोखा दिया जाता है, निलंबित किया जाता है, गिरफ्तार किया जाता है और एक बड़ी राजनीतिक साजिश में घसीटा जाता है। जैसे-जैसे वफादारी और बेईमानी के बीच की रेखा धुंधली होती जाती है, अपराध सरगना अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने का मौका ढूंढते हैं। अब अविनाश पर दुनिया से लड़ने, अपनी बेगुनाही साबित करने और अपने परिवार की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। रणदीप हुड्डा के अलावा, इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अब फैन्स इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। 

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय संग दिखा रहा एक्टर दुनिया को कह चुका अलविदा, बैकग्राउंड डांसर से बना स्टार, 11 इंजीनियरिंग एग्जाम किए थे क्लियर

क्या शेफाली जरीवाला की मौत की वजह बना इंजेक्शन? वायरल दावों पर फूटा पराग त्यागी का गुस्सा, बोले- अफवाहें फैलाना बंद करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन