1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. क्यों रणदीप हुड्डा ने ठुकरा दिया था 800 करोड़ी फिल्म का ऑफर? अब 1 साल बाद खुद बताई पूरी वजह

क्यों रणदीप हुड्डा ने ठुकरा दिया था 800 करोड़ी फिल्म का ऑफर? अब 1 साल बाद खुद बताई पूरी वजह

Written By: Shyamoo Pathak
Published : May 23, 2026 08:40 pm IST,  Updated : May 23, 2026 08:40 pm IST
रणदीप हुड्डा हाल ही में अपनी ओटीटी सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के दूसरे सीजन के रिलीज के बाद सुर्खियों में रहे थे। रणदीप ने इस सीरीज में एक दमदार पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया है जो सुपरहिट रहा है। हाल ही में रणदीप ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें छावा फिल्म में भी एक नेगेटिव किरदार ऑफर हुआ था। हालांकि रणदीप ने इस रोल को न कर दिया और बाद में फिल्म 800 करोड़ी सुपरहिट साबित हुई। (Image Source-Instagram@randeephooda)
1/6 Image Source : Instagram@randeephooda

जूम से बात करते हुए रणदीप ने बताया कि फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए उन्होंने अपने रूप में काफी बदलाव किया था, इसलिए उन्हें लगा कि वे औरंगज़ेब का किरदार ठीक से नहीं निभा पाएंगे। उसी समय, फिल्म से जुड़ा एक इंट्लेक्टुअल प्रॉपर्टी का मामला भी उनके सामने चल रहा था, जिसने राजनीतिक रूप से संवेदनशील भूमिका न निभाने के उनके फैसले को और भी प्रभावित किया। (Image Source-Instagram@randeephooda)
2/6 Image Source : Image Source-Instagram@randeephooda
जूम से बात करते हुए रणदीप ने बताया कि फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए उन्होंने अपने रूप में काफी बदलाव किया था, इसलिए उन्हें लगा कि वे औरंगज़ेब का किरदार ठीक से नहीं निभा पाएंगे। उसी समय, फिल्म से जुड़ा एक इंट्लेक्टुअल प्रॉपर्टी का मामला भी उनके सामने चल रहा था, जिसने राजनीतिक रूप से संवेदनशील भूमिका न निभाने के उनके फैसले को और भी प्रभावित किया। (Image Source-Instagram@randeephooda)
उन्होंने कहा, 'मैं एक इंट्लेक्टुअल प्रॉपर्टी मामले से जूझ रहा था और पूरी कहानी में हिंदू-मुस्लिम मुद्दे बहुत ज्यादा थे, इसलिए मैं उस रास्ते पर नहीं जाना चाहता था।' (Image Source-Instagram@randeephooda)
3/6 Image Source : Image Source-Instagram@randeephooda
उन्होंने कहा, 'मैं एक इंट्लेक्टुअल प्रॉपर्टी मामले से जूझ रहा था और पूरी कहानी में हिंदू-मुस्लिम मुद्दे बहुत ज्यादा थे, इसलिए मैं उस रास्ते पर नहीं जाना चाहता था।' (Image Source-Instagram@randeephooda)
हालांकि रणदीप निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' में अभिनय नहीं कर पाए, लेकिन अब वे उनकी जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे, जो मराठी की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं। (Image Source-Instagram@randeephooda)
4/6 Image Source : Image Source-Instagram@randeephooda
हालांकि रणदीप निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' में अभिनय नहीं कर पाए, लेकिन अब वे उनकी जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे, जो मराठी की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं। (Image Source-Instagram@randeephooda)
रणदीप ने जिस किरदार को मना किया था वो था औरंगजेब का रोल। इस रोल को बाद में अक्षय खन्ना ने निभाया था और खूब तारीफें भी बटोरी थीं। इस किरदार के लिए अक्षय को खूब तालियां मिली थी। साथ ही ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी और 800 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। (Image Source-Instagram@randeephooda)
5/6 Image Source : Image Source-Instagram@randeephooda
रणदीप ने जिस किरदार को मना किया था वो था औरंगजेब का रोल। इस रोल को बाद में अक्षय खन्ना ने निभाया था और खूब तारीफें भी बटोरी थीं। इस किरदार के लिए अक्षय को खूब तालियां मिली थी। साथ ही ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी और 800 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। (Image Source-Instagram@randeephooda)
फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया था। इस कहानी को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में विनीत सिंह का भी दमदार रोल था और खूब तारीफें हुई थीं। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो ये कहानी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। (Image Source-Instagram@randeephooda)
6/6 Image Source : Image Source-Instagram@randeephooda

Advertisement