1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपना वादा किया पूरा, 180 बच्चों को दी स्कॉलरशिप, शेयर किए छात्रों का नाम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपना वादा किया पूरा, 180 बच्चों को दी स्कॉलरशिप, शेयर किए छात्रों का नाम

विजय और रश्मिका ने 'देवरकोंडा फाउंडेशन' के जरिए 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों की शिक्षा में मदद करने का फैसला किया। उन्होंने थुम्मनपेटा के 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कॉलरशिप दी है।

rashmika mandanna, vijay deverakonda- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RASHMIKA_MANDANNA विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद एक नेक काम किया है, जिसकी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। तेलंगाना में स्टूडेंट्स के लिए एक एजुकेशनल पहल की घोषणा करने के कुछ महीनों बाद इस सुपरहिट जोड़ी ने अब सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स की मदद करने के मकसद से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी कपल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

रश्मिका और विजय ने शादी के बाद किया नेक काम

रविवार, 14 जून 2026 को विजय ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट शेयर किया। वे थुम्मनपेटा जा रहे थे, जो उनके पिता का जन्मस्थान है। एक्टर ने बताया कि वे और रश्मिका उस सपने को पूरा करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने इस साल की शुरुआत में बात की थी। एक्टर ने बताया कि तेलंगाना के अचमपेट मंडल में 9वीं और 10वीं क्लास के मेहनती स्टूडेंट्स को हम इनाम देंगे और स्कॉलरशिप भी देने वाले हैं। इस बारे में X पर घोषणा करते हुए विजय ने लिखा:

'हम थुम्मनपेट जा रहे हैं। यह वही छोटा सा गांव है, जहां मेरे पिता का जन्म हुआ था। फरवरी में रश्मिका और मैंने अपने एक छोटे से सपने की शुरुआत की थी। उसकी घोषणा हम पहले ही कर चुके हैं। इसका मकसद तेलंगाना के अचमपेट मंडल के 9वीं और 10वीं कक्षा के सभी मेहनती छात्रों को सम्मानित करना था।'

रश्मिका-विजय ने 180 बच्चों की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी

रश्मिका ने भी विजय की पोस्ट को रीशेयर करके और रेड हार्ट इमोजी जोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। यह पहल फरवरी में शुरू हुई थी, जो उदयपुर में कपल की शादी के कुछ समय बाद की बात है। उस समय विजय और रश्मिका ने देवरकोंडा फाउंडेशन के जरिए थुम्मनपेटा के 44 सरकारी स्कूलों में 9वीं और 10वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की पढ़ाई में मदद करने का फैसला किया था। इस पहल से आर्थिक तंगी की वजह से स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरी करने का मौका मिलेगा। इसमें 180 बच्चों का नाम शामिल है, जिनका नाम कपल ने शेयर किए हैं।

रश्मिका-विजय की तीसरी फिल्म

इस कपल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विजय और रश्मिका आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी सफल फिल्मों के बाद उनकी तीसरी साथ में फिल्म होगी। शादी के बाद यह उनका पहला प्रोजेक्ट भी होगा।

ये भी पढे़ं-

भारती सिंह पर चला जादू, आंख खोलते ही भूलीं गिनती, 1-2 काउंट करते-करते निकले आंसू, सेट पर छा गया सन्नाटा

खौफ का असली स्वाद चखना है? OTT पर आई नई हॉरर 'ली क्रोनिन की द ममी' न करें मिस, हर सीन में मिलेगा नया सरप्राइज

Latest Bollywood News