लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 इन दिनों अपने मजेदार एपिसोड की वजह से खूब चर्चा में है। अपनी फनी हरकतों के कारण इस शो की सेलिब्रिटी जोड़ियां भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला ये लोकप्रिय कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो अब होस्त भारती सिंह की वजह से चर्चा में आ गया है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' का नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शो के दौरान भारती सिंह पर एक मैजिक किया गया और वह गिनती भूल गईं। इस मैजिक ट्रिक के बाद वह जोर-जोर से रोने लगी और सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
भारती सिंह कैसे भूल गईं गिनती
कॉमेडी-कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में एक हैरान कर देने वाले मैजिक ट्रिक का हिस्सा बनाने के बाद कॉमेडियन भारती सिंह पछताना पड़ा, क्योंकि आंखें खुलते ही वह गिनती भूल गईं। जी हां, शो में कृष्णा अभिषेक ने जादूगर यानी इंडियन मेंटलिस्ट से भारती वह जादू करने को कहा और जैसे ही उन्होंने भारत की 'लाफ्टर क्वीन' पर मैजिक किया वह 1, 2, 4, 5, 6 बोलने की कोशिश करती है, लेकिन हर बार 3 भूल जाती थीं। इसके बाद वह परेशान हो गईं और सेट पर रोने लगी। कृष्णा और अभिषेक उन्हें इस हालत में देख हैरान हो गए और भारती को शांत करने की कोशिश की। मेकर्स ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'होगा लाफ्टर शेफ्स में मजा दोगुना, जब भारती के ऊपर मंडराया खतरा! देखिए #LaughterChefs- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3, हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ Colors और JioHotstar पर।'
भारती सिंह को देख हंसना भूल गए कृष्णा और अभिषेक
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जादूगर ने उनसे अपनी आंखें बंद करने और कुछ निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। हालांकि, जब भारती ने अपनी आंखें खोलीं तो वह कन्फ्यूज्ड दिखीं और उन्हें आसान नंबर भी याद नहीं आ रहे थे। गिनती करना भी भूल गई थीं। 1, 2, 4, 5, 6 जैसे नंबर बोलने की कोशिश करते हुए वह रो दी। उनको रोता देख सेट पर मौजूद सभी लोगों कीं हंसी बंद हो गई, जिसमें कृष्णा अभिषेक और अभिषेक कुमार भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें-