A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी लेकर आ रहे हैं रितेश देशमुख, फिल्म के नाम का किया एलान

छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी लेकर आ रहे हैं रितेश देशमुख, फिल्म के नाम का किया एलान

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रितेश देशमुख अकसर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन इस वक्त उनके सुर्खियों में आने की वजह कुछ खास है। दरअसल हाल ही में एक्टर ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान किया है, जिसे एक्टर डायरेक्ट करने जा रहे हैं। जानिए पूरी खबर।

Riteish Deshmukh - India TV Hindi
Image Source : DESIGN छत्रपति शिवाजी पर फिल्म बनाएंगे रितेश देशमुख

अभिनेता रितेश देशमुख इस वक्त खबरों में छाए हुए हैं, जिसकी वजह है उनका नया प्रोजेक्ट। हाल ही में रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट का एलान किया है, जो लेजेंड्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित होगी। रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने इस फिल्म के नाम का भी एलान कर दिया है। वहीं इसके साथ ही अपने इस पोस्ट में रितेश ने ये भी बताया है कि वो इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी की कहानी लेकर आ रहे हैं रितेश देशमुख 

रितेश देशमुख ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें छत्रपति शिवाजी की झलक देखने को मिल रही है। वहीं इस पोस्टर पर फिल्म का नाम 'राजा शिवाजी' भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस पोस्टर के बैकग्राउंड में युद्ध धर्म धर्म युद्ध म्यूजिक सुनने को मिल रहा है। वहीं पोस्टर के मुताबिक, रितेश देशमुख फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं, जबकि फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी जेनेलिया देशमुख के साथ ज्योति देशपांडे ने उठाई है। बता दें कि इससे पहले रितेश देशमुख मराठी फिल्म "वेड" का डायरेक्शन कर चुके हैं। साल 2022 में आई इस फिल्म में रितेश के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा देशमुख भी नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने कैप्शन में ने लिखा है- छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक भावना हैं। उनकी जयंती के खास मौके पर मैं इस धरती के महान सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करने में आपके साथ शामिल हूं। उनकी विरासत हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करती रहेगी। हम अपनी नई यात्रा शुरू करते समय आपका आशीर्वाद चाहते हैं। जय शिवराय!! रिपोर्ट की मानें तो रितेश की इस फिल्म को ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी में भी रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म का निर्माण मुंबई फिल्म कंपनी के साथ जियो स्टूडियोज द्वारा किया जाने वाला है। हालांकि फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल फैंस रितेश देशमुख के इस नए प्रॉजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

ये भी पढ़ें:

रिलीज हुआ 'बड़े मियां छोटे मियां' का टाइटल ट्रैक, गाना देख आ जाएगी अमिताभ-गोविंदा की याद

'बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024' में 'Oppenheimer' ने मारी बाजी, इन फिल्मों का भी रहा दबदबा, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्‍ट

Latest Bollywood News