1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज हुआ 'बड़े मियां छोटे मियां' का टाइटल ट्रैक, गाना देख आ जाएगी अमिताभ-गोविंदा की याद

रिलीज हुआ 'बड़े मियां छोटे मियां' का टाइटल ट्रैक, गाना देख आ जाएगी अमिताभ-गोविंदा की याद

 Published : Feb 19, 2024 12:06 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 12:06 pm IST

'बड़े मियां छोटे मियां' जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है, जो इस वक्त फैंस का ध्यान खींच रहा है।

 Bade Miyan Chote Miyan Title Track- India TV Hindi
'बड़े मियां छोटे मियां' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज Image Source : DESIGN

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्‍म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के प्रमोशन्स में एक्टर्स जोर शोर से लगे हुए हैं। फिल्म का टीजर भी जारी किया जा चुका है, जिसमें मनोरंजन, रोमांच और हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है, जिसे फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। सॉन्ग में दोनों स्टार्स अपने  कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।

ऐसे है 'बड़े मियां छोटे मियां' का टाइटल ट्रैक 

'बड़े मियां छोटे मियां' का टाइटल ट्रैक एक पार्टी एंथम थीम हैं। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का ऑन-स्क्रीन ब्रोमांस नजर आ रहा है। दोनों अपने कूल अंदाज से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अक्षय-टाइगर की फिल्म के टाइटल ट्रैक की लाइन 'बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह', साल 1998 में आई फिल्म के ऑरिजिनल गाने से ली गई है। इस टाइटल ट्रैक के सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। बता दें कि 'बड़े मियां छोटे मियां' के टाइटल ट्रैक को अनिरुद्ध रविचंद्र और विशाल मिश्रा ने गाया है। वहीं विशाल मिश्रा ने इस गाने को कंपोज किया है। तो गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय और टाइगर ग्रीन खाकी आउटफिट पहने गजब का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के बारे में

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' काफी चर्चा में है। ईद पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर साइंस फिक्शन होने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ खतरना स्टंट करते दिखेंगे। दोनों ही एक्टर पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों का किरदार जितना धांसू होने वाला है उतना ही धांसू फिल्म का विलेन भी होगा। हाल में ही फिल्म टीजर जारी किया था, जो काफी दमदार था। इस टीजर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ आर्मी ऑफिसर के लुक में दिखाई दिए थे। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा इस फिल्म में मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय का नाम भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

'बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024' में 'Oppenheimer' ने मारी बाजी, इन फिल्मों का भी रहा दबदबा, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्‍ट

देसी लुक में BAFTA में छाई दीपिका पादुकोण, इस फिल्म को किया अवॉर्ड से सम्मानित

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन