Salaar Release Date: सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर 2' का हिस्सा बनने की खबरें ने आज खूब धूम मचाई और अब प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर नई अपडेट दी है, जिसे सुनते ही आप भी खुश हो जाएंगे। फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' की कामयाबी के बाद फैंस एक्टर प्रभास को जल्द ही नए लुक में देखेंगे। एक्टर प्रभास अपनी अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स में बिजी हैं। हर किसी की नजर प्रभास के अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स पर है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, दूसरी और लोगों उनकी लाइफ से जुड़ी हर खबर जानने के लिए भी बेताब नजर आते हैं। इसी बीच एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'सालार' को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही एक्टर प्रभास के फैंस को एक खुशखबरी मिली थी की प्रशांत नील के साथ प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' के ओवरसीज राइट्स सबसे ज्यादा कीमत में बिके हैं।
'सलार' के राइट्स की कीमत -
पैन इंडिया स्टार प्रभास के देश दुनिया में बड़े पैमाने पर फैंस हैं। लोगो फिल्म 'सलार' का सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में के अनुसार पता चला था की फिल्म 'सलार' के राइट्स को करोड़ों में बेचा गए है, जो कि ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म RRR के बराबर है। सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म में श्रुति हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म होम्बले फिल्म्स के बैनर तले निर्माण विजय किरागंदूर कर रहे हैं। इसका फिल्म का पोस्टर पिछले साल रिलीज किया जा चुका है।
सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक -
'सालार' नाम के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें प्रभास इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रभास की फिल्म 'सालार' 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पोस्ट कैप्शन और स्टार कास्ट -
वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सबसे ज्यादा वायलेंट शख्स जल्द ही 28 सितंबर 2023 को आपके होश उड़ाने के लिए एक्शन पैकेज के साथ आ रहा है।' फिल्म की रिलीज डेट सामने आते ही प्रभास के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। फिल्म में लीड रोल प्रभास निभा रहे हैं और उनके अपोजिट श्रुति हासन नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें-
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के अरमानों पर फिरा पानी, सई की खुशियों को लगी पाखी की नजर
Khatron Ke Khiladi 13: कहां और कब शुरू होगा खतरों का खेल? रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को देने वाले हैं 'बिजली का झटका'
Ram Charan-Upasana First Child: बेबी शॉवर के दौरान रोमांटिक होते दिखें कपल, इंटरनेट पर वायरल हुईं PICS
Latest Bollywood News