A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार Sara Tendulkar! इससे पहले कर चुकी हैं ये काम

बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार Sara Tendulkar! इससे पहले कर चुकी हैं ये काम

सारा के करीबी सुत्रों के मुताबिक सचिन तेंदुलकर की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं

Sara Tendulkar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ SARATENDULKAR Sara Tendulkar

Highlights

  • सचिन तेंदुलकर की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
  • सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की है

भारतीय किक्रेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सारा की फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी की बात करें तो वह किसी सेलिब्रिटी से पीछे नहीं हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फैंस भी इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। इस बीच सारा से जुड़ी से एक खबर सामने आ रही हैं।

 बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सारा

दरअसल, सारा के करीबी सुत्रों के मुताबिक सचिन तेंदुलकर की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं इसके लिए वो एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली हैं। उनको हमेशा से एक्टिंग में दिलचस्पी रही है और वह अपना करियर ग्लैमर वर्ल्ड में बनाना चाहती हैं। आगे उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट का हिस्सा भी होंगी। 

प्रतीक गांधी को मुंबई पुलिस ने किया अपमानित? एक्टर का आरोप VIP मूवमेंट के दौरान हुआ ये

सारा ने लंदन से की पढ़ाई 

सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की है जबकि उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई है। वहीं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

विज्ञापन से हुई मॉडलिंग की शुरुआत

24 वर्षीया सारा ने एक विज्ञापन से मॉडलिंग की शुरुआत की थी। इसमें वह अपने स्टनिंग लुक्स को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। सारा के साथ तानिया श्रॉफ और अभिनेत्री बनिता संधू भी नजर आईं थी। 

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें 

इससे पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि सारा तेंदुलकर, शाहिद कपूर के साथ डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि, उस समय सारा के पापा सचिन तेंदुलकर इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि सारा की फोकस अभी अपनी पढ़ाई पर है। 

पापा चिरंजीवी के बाद अब चाचा पवन कल्याण के साथ काम करेंगे राम चरण

भारतीय क्रिकेटर से जुड़ा नाम

वहीं सारा तेंडुलकर का नाम अक्सर आईपीएल खेल रहे क्रिकेटर शुभमन गिल से जुड़ता है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। 

बता दें कि सचिन तेंडुलकर ने 24 मई 1995 को अंजलि मेहता से शादी की। शादी के ढाई साल बाद अक्टूबर 1997 में सारा का जन्म हुआ था।

'केजीएफ 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, 'द मॉन्स्टर सॉन्ग' हुआ रिलीज

 

 

 

 

Latest Bollywood News