1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा चिरंजीवी के बाद अब चाचा पवन कल्याण के साथ काम करेंगे राम चरण

पापा चिरंजीवी के बाद अब चाचा पवन कल्याण के साथ काम करेंगे राम चरण

 Published : Apr 25, 2022 06:10 pm IST,  Updated : Apr 25, 2022 06:10 pm IST

'मगधीरा' एक्टर राम चरण ने खुलासा किया है कि वह कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिन्हें वह जल्द ही पूरा कर लेंगे। 

 चाचा पवन कल्याण के साथ काम करेंगे राम चरण- India TV Hindi
 चाचा पवन कल्याण के साथ काम करेंगे राम चरण Image Source : INSTAGRAM

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार राम चरण ने खुलासा किया है कि वह अपने चाचा पवन कल्याण के साथ एक फिल्म में सह-कलाकार होंगे। राम चरण अपने पिता चिरंजीवी के साथ 'आचार्य' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे है। पिता चिरंजीवी के बाद अब राम चरण अपने चाचा पवन कल्याण के साथ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

आमिर खान ने अपनी मिस्ट्री कहानी की तरफ फिर किया इशारा, जारी किया नया वीडियो

'मगधीरा' एक्टर राम चरण ने खुलासा किया है कि वह कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिन्हें वह जल्द ही पूरा कर लेंगे। जिसके बाद वह पवन कल्याण के साथ एक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। शिव कोराटाला द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म 'आचार्य' 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

18 साल पहले फिल्म 'बालिका वधू' के लिए आलिया और रणबीर ने कराया था फोटोशूट,अब वायरल हो रही है तस्वीर

राम चरण वर्तमान में अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे है। इस फिल्म का टाइटल 'आरसी 15' बताया जा रहा है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन शंकर षणमुगम ने किया है।

राम चरण जल्द ही गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित एक फिल्म में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह एक अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन