1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जूनियर एनटीआर ने RRR की सफलता के बाद ली हनुमान दीक्षा, 21 दिन तक रहेंगे नंगे पांव

जूनियर एनटीआर ने RRR की सफलता के बाद ली हनुमान दीक्षा, 21 दिन तक रहेंगे नंगे पांव

 Published : Apr 19, 2022 05:09 pm IST,  Updated : Apr 19, 2022 05:09 pm IST

जूनियर एनटीआर ने फिल्म की सफलता को देखते है हुए हनुमान दीक्षा ली है। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि वो 21 दिनों तक नंगे पैर रहने वाले हैं।

Junior NTR- India TV Hindi
Junior NTR Image Source : INSTAGRAM/ NTR_THE_TIGER

Highlights

  • जूनियर एनटीआर ने हनुमान दीक्षा ली है।
  • इस दौरान वो 21 दिनों तक नंगे पैर रहने वाले हैं।

डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ इस समय सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। वहीं फिल्म की रिलीज के बाद से ही लीड एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अगर ‘RRR’ की कमाई की बात करें तो इसने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड बिजनेस कर लिया है। 

Dunki: राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान, इस दिन होगी रिलीज

इस बीच फिल्म में लीड एक्टर को लेकर एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, जूनियर एनटीआर ने फिल्म की सफलता को देखते है हुए हनुमान दीक्षा ली है। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि वो 21 दिनों तक नंगे पैर रहने वाले हैं और इस दौरान एक्टर सात्विक भोजन भी खाने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले अभिनेता राम चरण ने फिल्म की रिलीज के बाद सबरीमाला मंदिर में जाकर दीक्षा ली थी। 

सोशल मीडिया पर एनटीआर की एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है जिसमें वो भगवा रंग का कुर्ता-पजामा, गले में माला और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। 

जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एनटीआर जल्द ही कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म में नजर आएंगे। जिसके लिए अभिनेता अपना वजन भी कम कर रहे हैं। इसके अलावा प्रशांत नील की भी एक फिल्म में दिखेंगे। 

GF Chapter 2 Box Office: 5 दिन में 200 करोड़ कमाकर यश की फिल्म ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन