1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'केजीएफ 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, 'द मॉन्स्टर सॉन्ग' हुआ रिलीज

'केजीएफ 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, 'द मॉन्स्टर सॉन्ग' हुआ रिलीज

 Published : Apr 25, 2022 06:40 pm IST,  Updated : Apr 25, 2022 06:40 pm IST

इस बीच 'केजीएफ 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 11 दिनों का टोटल कलेक्शन 321.12 करोड़ रुपये (378.92 करोड़ रुपये ग्रॉस) हो गया है।

'द मॉन्स्टर सॉन्ग' हुआ रिलीज- India TV Hindi
'द मॉन्स्टर सॉन्ग' हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'केजीएफ: चैप्टर 2' प्रशंसकों को खुश होने का एक और कारण दे दिया है। निर्माताओं ने फिल्म के एल्बम से 'द मॉन्स्टर सॉन्ग' रिलीज कर दिया है। यह गाना निर्माताओं और प्रशंसकों के लिए एक विशेष स्थान रखता है क्योंकि यह 6 भाषाओं का मिश्रण है। इस गाने को अदिति सागर और रवि बसरूर द्वारा गाया गया है।

पापा चिरंजीवी के बाद अब चाचा पवन कल्याण के साथ काम करेंगे राम चरण

इस बीच 'केजीएफ 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। अपने 11वें दिन फिल्म ने 22.68 करोड़ रुपये (कुल 26.76 करोड़ रुपये) की कमाई की है। इसके साथ ही 11 दिनों का टोटल कलेक्शन 321.12 करोड़ रुपये (378.92 करोड़ रुपये ग्रॉस) हो गया है।

आमिर खान ने अपनी मिस्ट्री कहानी की तरफ फिर किया इशारा, जारी किया नया वीडियो

14 अप्रैल को देशभर में रिलीज हुई इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा उत्तर भारतीय बाजारों में प्रस्तुत किया गया है।

18 साल पहले फिल्म 'बालिका वधू' के लिए आलिया और रणबीर ने कराया था फोटोशूट,अब वायरल हो रही है तस्वीर

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन