1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी शादी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं हंसिका मोटवानी, देखिए एक्ट्रेस का वेडिंग एल्बम

अपनी शादी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं हंसिका मोटवानी, देखिए एक्ट्रेस का वेडिंग एल्बम

हंसिका मोटवानी आज अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते साल बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया संग सात फेरे लिए थे। उनकी शादी बेहद ही रॉयल अंदाज में हुई थी। तो आइए इस खास मौके पर देखते हैं एक्ट्रेस की शादी का वेडिंग एल्बम।

Hansika Motwani-Sohael Kathuriya- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया का वेडिंग एल्बम देखिए

ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म "कोई मिल गया" की चाइल्ड आर्टिस्ट यानि कि हंसिका मोटवानी आज 4 दिसंबर को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। हंसिका मोटवानी ने अपने बॅायफ्रेंड बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ 7 फेरे लिये। जयपुर के 450 साल पुराने मंडोता फोर्ट में इनकी शादी की रस्में निभाई गई थी वो भी बिल्कुल शाही अंदाज में। तो आइए इस खास मौके पर एक नजर एक्ट्रेस के वेडिंग एल्बम पर डालते हैं। 

सूफी नाइट का नजारा

बता दें कि, हंसिका और सोहेल की शादी के फंक्शनस 2 दिसंबर से शुरु हो गए थे। जयपुर के मुंडोता फोर्ट में 2 दिसंबर को हंसिका के हाथों में सोहेल के नाम की मेंहदी लगी थी। जिसके बाद रात में सूफी नाइट का भी आयोजन किया गया था।

कॉकटेल पार्टी, संगीत और सगाई की रस्म

वहीं 3 दिसंबर की सुबह व्हाइट थीम कॉकटेल पार्टी रखी गई थी और उसी रात संगीत और सगाई की रस्म का आयोजन किया गया ता। 

हंसिका का ब्राइडल लुक था कुछ ऐसा

इसके बाद 4 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अपनी शादी के खास मौके पर हंसिका ने रेड कलर का हेवी लंहगा पहना था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सेंटर पार्टिशिन निकालकर हंसिका ने बालों का जुड़ा बनाया था। सटल मेकअप ने उनके लुक को और बढ़ा दिया। गले में चोकर हार, मेचिंग इयररिंग्स, मांगटीका के साथ उन्होने अपने दुल्हनिया लुक में चार चांद लगाए। हाथों में लाल चूड़ा और गोल्डन कलीरा के साथ हंसिका ने अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट किया था।

राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे सोहेल

वहीं क्रीम कलर की हैवी शेरवानी पहने सोहेल भी किसी राजकुमार से कम नहीं दिख रहे थे। शादी से लेकर वरमाला तक हंसिका की शादी की हर रस्म बेहद शादी अंदाज में हुईं थी जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

ऐसे मिले थे हंसिका और सोहेल

वहीं हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की लव-स्टोरी की बात करें तो बता दें कि शादी से पहले से दोनों बिजनेस पार्टनर्स हैं। दोनों के बीच एक साथ काम करने के दौरान ही नजदीकियां बढ़ी, प्यार हुआ और फिर इस कपल ने शादी कर ली। शादी से पहले पेरिस में दोनों ने सगाई की थी। सोहेल ने हंसिका को घुटनों पर बैठकर प्रपोज भी किया था। इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

इन्हें भी पढ़ेंः

'एनिमल' का डिलीटेड सीन हो गया वायरल, घायल रणबीर कपूर उड़ाते दिखे प्राइवेट जेट

टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक, अपने कॉमेडी से जावेद जाफरी ने लोगों को खूब हंसाया, राजनीति में भी आजमा चुके हैं हाथ

 

Latest Bollywood News