विराट कोहली के 3 साल बाद आए शतक को देख इस एक्ट्रेस के छलके थे आंसू, सुनाई कमबैक की पूरी कहानी
विराट कोहली के 3 साल बाद आए शतक को देख इस एक्ट्रेस के छलके थे आंसू, सुनाई कमबैक की पूरी कहानी
Written By : Poonam Shukla
Published : May 12, 2023 08:37 pm IST,
Updated : May 12, 2023 08:37 pm IST
साउथ सिनेमा की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु ने बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है।
Image Source : TWITTERsamantha ruth prabhu reveals she cried when virat kohali scored hundred
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की जानी-मानी सुपरस्टार हैं। सामंथा के काफी फैंस हैं। सामंथा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी तस्वीरों के कारण भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'शाकुंतलम' रिलीज हुई थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इसी बीच समांथा रुथ प्रभु ने विराट कोहली को लेकर कुछ बातें कही है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान समांथा रुथ प्रभु से आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर कुछ सवाल किए गए। इस पर समांथा ने बताया कि मुझे याद है कि जब बीते साल विराट कोहली ने 3 साल के बाद शतक लगाया था तो उस वक्त मेरी आंखों से आंसू आ गए थे। उस दौर के बाद से उनका कमबैक काफी अच्छा रहा है। उसके बाद से उन्होंने शानदार खेला है। विराट कोहली एक प्रेरणादायक पर्सन हैं। बता दें एशिया कप 2022 में तीन साल के लंबे इंतजार के बाद कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा था।
समांथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम 14 अप्रैल को देशभर में रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म में समांथा ने शाकुंतला का रोल निभाया था। बता दें शाकुंतलम ऋषि विश्वामित्र और अप्सरा मेनका की बेटी शकुंतला की कहानी है जो राजा दुष्यंत से प्रेम करती थी। फिल्म का निर्देशन और लेखन गुणशेखर ने किया है। समांथा रुथ प्रभु फिल्म 'यसोदा' और अमेजन प्राइम वेब सीरीज 'सिटाडेल' में भी नजर आईं थी। समांथा रुथ प्रभु के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में तो आने वाले समय में समांथा रुथ प्रभु फिल्म 'खुशी' में नजर आएंगी।