1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Parineeti-Raghav Engagement:13 मई को धूमधाम से होगी सगाई, परोसे जाएंगे ये खास पकवान, देखें गेस्ट लिस्ट

Parineeti-Raghav Engagement:13 मई को धूमधाम से होगी सगाई, परोसे जाएंगे ये खास पकवान, देखें गेस्ट लिस्ट

 Published : May 12, 2023 07:54 pm IST,  Updated : May 12, 2023 07:55 pm IST

राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई होगी। सेरेमनी दिल्ली के कपूरथला हाउस में बॉलीवुड थीम पर होगी।

twitter- India TV Hindi
Parineeti-Raghav Engagement Image Source : TWITTER

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की कल धूमधाम से सगाई होगी। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के कपूरथला हाउस में यह कार्यक्रम होगा। सगाई सेरेमनी बॉलीवुड थीम पर होगी। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस कल दिल्ली आएंगें। हाल ही में एक्ट्रेस के घर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया हुआ था। सगाई में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के करीब 150 लोगों को न्योता भेजा गया है।

ये खास पकवान और गेस्ट लिस्ट

परिणीति और राघव की सगाई समारोह में भोजन मेनू कबाब सहित भारतीय व्यंजनों का मिश्रण होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणीति के भाई सहज और शिवांग तैयारियां देख रहे हैं। शिवांग सगाई के लिए भोजन की व्यवस्था का ध्यान रख रहे है। करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि मेन्यू में कबाब शामिल होंगे और शाकाहारी विकल्प भी होंगे। 5 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रियंका चौपड़ा समेत राजनीति और बॉलीवुड की क‌ई बड़ी हस्तियां को निमंत्रण दिया गया है। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद जेनिफर ने शेयर किया वीडियो, कहा- मैं चुप थी...

Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: अनुपमा पहुंची अमेरिका, शाह हाउस आएंगे अनुज और माया, शो में आएंगे ये बड़े ट्विस्ट

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया था। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्तरां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों का न तो खंडन किया और न ही स्वीकार किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है। परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म ऊंचाई और कोड नेम तिरंगा में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म कैप्सूल गिल में नजर आएंगी। परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत लेडिज वर्सेज रिकी बहल के साथ की थी। उन्होंने इशकजादे, हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन