A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिना मेकअप के ऐसी दिखती हैं शाहिद कपूर की वाइफ, मीरा राजपूत की ये तस्वीरें देख दिल हार बैठेंगे आप

बिना मेकअप के ऐसी दिखती हैं शाहिद कपूर की वाइफ, मीरा राजपूत की ये तस्वीरें देख दिल हार बैठेंगे आप

बॅालीवुड के कबीर सिंह यानी की शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत भले ही एक्ट्रेस नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वो अकसर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। मीरा अकसर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर मीरा अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।आप भी देखे मीरा का ये लेटेस्ट पोस्ट...

Mira Rajput- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बिना मेकअप के ऐसी दिखती हैं मीरा

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। भले ही मीरा राजपूत फिल्मी स्क्रीन से दूर हों लेकिन बावजूद इसके वो अपने ब्यूटी और स्टाइल से बीटाउन एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं। मीरा अकसर सोशल मीडिया पर अपनी हाॅट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर कुछ यही हुआ है। हाल ही में मीरा ने इंस्टा पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं , जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

नो मेकअप लुक में दिखीं मीरा

बता दें कि मीरा राजपूत इन दिनों अपने पति शाहिद कपूर के साथ वेकेशन पर हैं। जिसकी झलक हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मीरा पहाड़ों के बीच पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान नो मेकअप लुक में भी मीरा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फैंस उनके इस लुक को खूब पंसद कर रहे हैं। बिना मेकअप भी उनके चेहरे पर गजब का ग्लो नजर आ रहा हैं। मीरा के इस सादगी पर पैंस अपना दिल हार बैठे हैं। वहीं मीरा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘दोस्तों मजे लो,क्योंकि सीरियस होने के लिए लाइफ बहुत छोटी है।नए साल की शुभकामनाएं।’ वहीं इससे पहले मीरा ने अपनी लाडली बेटी के साथ एक फोटो शेयर की थी। जो भुटान की थी।

पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी मीरा- शाहिद की शादी

गौरतलब है कि मीरा और शाहिद की शादी 7 जुलाई, 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थीं। शाहिद उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। शादी के वक्त मीरा जहां 21 साल की थीं, वहीं शाहिद 34 साल के थे। खरबों के मानें तो मीरा पहले उम्र के इनते गैप की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन बाद में मीरा की बड़ी बहन के समझाने पर उन्होंने इस रिश्ते के लिए हां की। वहीं अब दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं।

 ये भी पढ़ें:

इंडस्ट्री में 7 साल पूरे होने पर रश्मिका मंदाना ने यूं मनाया जश्न, पोस्ट में लिखी दिल की बात

नया साल मनाने वेकेशन पर निकले विक्की-कैटरीना, एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले हुए स्पाॅट

Latest Bollywood News